आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संगठन को सशक्त करने की दिशा में आपके अनुभव, ऊर्जा और संगठनात्मक दक्षता से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। आपके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
Author: Pahad ki Khabar
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी स्थित अटल उद्यान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण आज अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। लगभग 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह प्रतिमा राष्ट्र के प्रति अटल जी के अतुलनीय योगदान, उनके दूरदर्शी नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्थायी प्रतीक है। प्रतिमा का लोकार्पण महेन्द्र भट्ट, माननीय सांसद (राज्यसभा) एवं प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर गणेश जोशी, माननीय मंत्री, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास…
e21d1605-9c63-4b06-bd7c-5a3c6d3136b1 देहरादून शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई, अवैध रूप से निर्मित सीढ़ियों को किया ध्वस्त मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) शहर को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार सख़्त कार्रवाई कर रहा है। प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण, फुटपाथ कब्ज़ा और अनधिकृत निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में एमडीडीए की प्रवर्तन टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए निरीक्षण कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। यह अभियान न केवल यातायात व्यवस्था…
नई टिहरी : भारतीय जनता पार्टी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इस बैठक में जिला पदाधिकारियों और मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अटल स्मृति वर्ष और वीर बाल दिवस के आयोजनों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकम में जिलाध्यक्ष उदय रावत ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती “सुशासन दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रत्येक मंडल में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त…
यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित “ऐमिनेंट इंजीनियरिंग पर्सनैलिटी” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 20 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में आयोजित 40वें इंडियन इंजीनियरिंग कांग्रेस के अवसर पर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप सिंघल के साथ ही इ.एम.इ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आर.के. साहनी तथा किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. संजय किर्लोस्कर को भी सम्मानित किया गया। डॉ. संदीप सिंघल सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई., फाइनेंस में एम.बी.ए. तथा पावर मैनेजमेंट में पी.एच.डी. हैं। उन्हें जलविद्युत विकास…
कानून व्यवस्था और जनसेवा से जुड़े दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सभी थाना प्रभारी एवं कोतवालों को निर्देश दिए हैं कि पीक ऑवर में यातायात व्यवस्था पूर्णतः सुचारु रहे और किसी भी स्थिति में आम जनता को असुविधा न हो। जरूरत पड़ने पर उच्चाधिकारी भी सड़कों पर उतरें। निरीक्षण के दौरान पुलिस स्टेशन में उपस्थित शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया तथा दर्ज मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की। अधिकारियों को पुलिस थानों में स्वच्छता,…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को निर्देशक ऋषभ कोहली और प्रशांत उपाध्याय के निर्देशन में परिवर्तन पिक्चर के बैनर तले बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ उत्तराखंड के टीजर और पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ डॉक्यूमेंट्री में सामूहिक प्रयास और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत चित्रण है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड के इतिहास में एक प्रेरणादायक अध्याय बन चुका है, जहाँ सभी एजेंसियों, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अभूतपूर्व समन्वय के साथ कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोग…
प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय, रायपुर (देहरादून) में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर उपलब्ध शारीरिक प्रशिक्षण, दौड़ अभ्यास, खेल गतिविधियों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभव, दिनचर्या और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। प्रदेश सरकार अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, ताकि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ देश की सेवा के लिए चयनित हो सकें। कम आयु में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा न केवल देश की सुरक्षा में योगदान देते हैं, बल्कि…
राज्य निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर हाई पावर कमेटी से शीघ्र निर्णय का आश्वासन राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि मंडल ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में सचिवालय देहरादून में सचिव, माननीय मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट कर राज्य निगमों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। यह बैठक दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर सचिव महोदय के कक्ष में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रतिनिधि मंडल द्वारा संविदा, दैनिक वेतनभोगी एवं अंशकालिक कर्मचारियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपने अधीन क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति किए जा रहे विकास कार्यों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की है। प्राधिकरण द्वारा यह कार्रवाई ग्राम कण्डोगल, कुड़ियाल गाँव, थानों तहसील डोईवाला, देहरादून में स्थित एक प्रकरण में की गई है, जहां बिना अनुमति के पूर्व निर्मित आवासीय भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। प्राधिकरण के संज्ञान में आने पर यह पाया गया कि विपक्षी प्रबन्धक, इन्तजामिया कमेटी जामा मस्जिद ग्राम कण्डोगल द्वारा लगभग 20 गुणा 40 फीट के क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति…
