Author: Pahad ki Khabar

देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स के भव्य संगम का केंद्र बनने जा रहा है, जब पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस यहां आयोजित की जाएगी। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के अनुसार यह जनसंपर्क क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सरकारी विभागों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे। सम्मेलन का मुख्य थीम “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी — Empowering Growth, Preserving Roots” इस थीम के अंतर्गत यह विचार किया…

Read More

बंशीधर तिवारी उत्तराखंड के ऐसे IAS अधिकारी हैं, जिन्हें उनकी साफ़ सोच, असरदार कामकाज और पारदर्शी व जन-केंद्रित शासन के लिए जाना जाता है। अपने लंबे करियर में उन्होंने जिला प्रशासन, विभागीय जिम्मेदारियों और राज्य स्तर की नीतियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली हमेशा तेज़, सरल, प्रभावी और विकास पर केंद्रित रही है। यह पुरस्कार उनके समर्पण और अच्छी प्रशासनिक क्षमता की सच्ची पहचान है। इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

Read More

आपदा एवं महामारी प्रबंधन की दिशा में राज्य के प्रयासों को नई मजबूती प्रदान करेगा हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड में हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (HEOC) की स्थापना को मंज़ूरी देने के बाद राज्य में स्वास्थ्य आपात प्रबंधन के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निरंतर मार्गदर्शन में HEOC की स्थापना का कार्य देहरादून स्थित महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिसर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत सरकार की एक…

Read More

*मानव अधिकार संरक्षण दिवस पर 13 संस्थाओं को किया सम्मानित* *राज्य हमेशा मानव अधिकारों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है – एडीजी अभिनव कुमार मानव अधिकार संरक्षण केंद्र के तत्वावधान में राजपुर रोड स्थित एक होटल में मानव अधिकार संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम एक विचार गोष्ठी “नए बीएस कानून और मानवाधिकारों का संरक्षण” विषय के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रही 13 संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट दैनिक लोक अदालत के पीठासीन सदस्य न्यायमूर्ति डॉ राजेश टंडन ने कहा…

Read More

आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नवनियुक्त 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान नवचयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। यह नियुक्तियाँ प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगी।

Read More

देहरादून, 08 दिसंबर। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह माजिला क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में दून सुपर किंग और दून चैलेंजर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः दून चैंपियन और दून लायंस को मात दी। पहले मुकाबले में दून सुपर किंग ने 31 रनों से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में दून चैलेंजर्स ने 25 रनों से शानदार विजय हासिल की। आज के प्लेयर ऑफ द मैच दून सुपर किंग के सुरेन्द्र सिंह डसीला और दून चेलेंजर्स के ठाकुर नेगी घोषित किए गए। पहला मुकाबला: दून सुपर किंग ने दून चैंपियन पर…

Read More

कई दिनों के बाद उदास चूल्हा आज हंस रहा है कई दिनों के बाद मेहमाँ आया है घर मेँ फिर कई दिनों के बाद रोटी मंडूवे की छोडकर गेंहूँ की बनी है कई दिनो के बाद झंगोरा फांडा छोड के दाल भात बना है कई दिनो के बाद घी के डिब्बे ने सांस ली है कई दिनो के बाद सबने मिलकर छाँछ पी है कई दिनों के बाद गुड का डला कोने से ताकता बनी चाय चीनी की कई दिनों के बाद पैतूड पकौड़ी और खीर बनी है कई दिनों के बाद मेहमाँ तुम फिर जल्दी आना इस बार आए…

Read More

सिडकुल, IT Park देहरादून में 4000 करोड़ की 98.5 एकड़ सरकारी भूमि आवंटन के संभावित घोटाले की ” ग़ायब फ़ाइल ” पर तत्काल FIR दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच हो ! – अभिनव थापर 27 नवंबर 2025 को कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में आयोजित अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता अभिनव थापर ने सिडकुल IT पार्क देहरादून की 98.5 एकड़ सरकारी भूमि, जिसकी बाजार मूल्य ₹4,000 करोड़ से अधिक है, के आवंटन में भारी अनियमितताओं और रिकॉर्ड के गायब होने के मामले को उजागर किया था। यह प्रकरण उत्तराखंड के इतिहास के सबसे बड़े संभावित भूमि घोटालों में से…

Read More

*सैलानियों को भा रहा सिटी फॉरेस्ट पार्क, पर्यटकों ने की एमडीडीए द्वारा दी जा रही सुविधाओं की तारीफ* *पार्क की हर दिन बढ़ती जा रही है लोकप्रियता, बड़ी संख्या में प्रतिदिन पहुंच रहें है लोग, पार्क से सहस्त्रधारा क्षेत्र में बढ़ी पर्यटन की संभावनाएँ- बंशीधर तिवारी* d175aa9c-97e4-4d34-a915-fb9dc5ba2db2 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच और हरित-शहरीकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम सिटी फॉरेस्ट पार्क आज देहरादून की नई जीवनधारा बन चुका है। उद्घाटन के बाद से ही यह पार्क न केवल स्थानीय निवासियों की पहली पसंद बनकर उभरा है, बल्कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले सैलानियों के…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके आगामी प्रशासनिक दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक रोजगार नहीं है, बल्कि यह जनता के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना से जुड़े ‘ईश्वरीय कार्य’ के समान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में आने वाले युवा अधिकारी राज्य की रीढ़ माने जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी सेवा का मूल उद्देश्य जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने अधिकारियों…

Read More