
देहरादून स्थित होटल पर्ल एवेन्यू में “मिस & मिसेज़ दिवा इंडिया 2026” का भव्य आयोजन शानदार और गरिमामय अंदाज़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट का आयोजन सोनम शाह एवं शेखर चौधरी द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से आई प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, सौंदर्य और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें कुल 70 अवॉर्ड्स प्रदान किए गए, जिससे इवेंट और भी आकर्षक बन गया। मिस कैटेगरी में भव्या लोधी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं मिसेज़ कैटेगरी में डायमंड कैटेगरी की विजेता प्रीति शर्मा, प्लेटिनम कैटेगरी की पल्लवी बलोनी और गोल्ड कैटेगरी की दीपिका भंडारी रावत रहीं।
इवेंट में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मनीषा शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। जूरी पैनल में हंशिका सूद और शेला बिलाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मैनेजमेंट टीम के सदस्य खुशी कौर, कोमल थापा और परी का विशेष योगदान रहा। वहीं प्रोडक्शन की जिम्मेदारी ‘URS प्लेनर’ द्वारा बखूबी निभाई गई।
यह आयोजन फैशन और ग्लैमर की दुनिया में नई प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारने का एक सफल प्रयास साबित हुआ।



