देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत महोत्सव 2025 में लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही देवतुल्य जनता को संबोधित किया। देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति हमारे पूर्वजों की स्मृतियों और हमारी अस्मिता का प्रतीक है। हमारी सरकार लोक धरोहरों को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने, कलाकारों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने तथा विकास के साथ विरासत के संरक्षण को सर्वोपरि मानकर निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री Vinod Chamoli जी उपस्थित रहे।
Author: Pahad ki Khabar
कुंभ मेला 2027 का पहला शाही स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी 2027 को होगा। दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या 6 फरवरी, बसंत पंचमी 11 फरवरी, माघ पूर्णिमा 20 फरवरी और महाशिवरात्रि का अमृत स्नान 6 मार्च 2027 को होगा। फाल्गुन की अमावस्या का अमृत स्नान 8 मार्च 2027 को होगा। नव संवत्सर (नव वर्ष) अमृत स्नान 07 अप्रैल 2027, मेष संक्रांति अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027, श्री रामनवमी अमृत स्नान 15 अप्रैल और चैत्र पूर्णिमा का अमृत स्नान 20 अप्रैल 2027 को होगा। हमारी सरकार कुंभ को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य…
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आज अवैध निर्माण और गैरकानूनी प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान चलाया। लगातार बढ़ रहे अनधिकृत निर्माणों पर रोक लगाने के उद्देश्य से एमडीडीए की टीम सुबह से ही मैदान में उतरी और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों को चिन्हित कर कार्रवाई की। सबसे बड़ी कार्रवाई जस्सोवाल, चकराता रोड क्षेत्र में की गई, जहां रोशन नेगी द्वारा लगभग 22 बिघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी प्लाटिंग व्यवस्था को ध्वस्त…
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, देहरादून, उत्तराखंड की ओर से दिनांक 28-30 नवम्बर, 2025 के बीच ग्राफिक एरा यूनिर्वसिटी देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन एवं 20 वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें गंगा मैती परिवार संस्था, नई दिल्ली द्वारा (Prof) डॉ. के. के. शर्मा जी, पूर्व HoD, PG Medical College, हरिद्वार की अध्यक्षता में निः शुल्क आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी एवं एक्यूप्रेशर पद्धति से असाध्य रोगों के निदान हेतु उपचार किया गया साथ ही मां गंगा को निर्मल रखने सम्बधी जागरूकता व प्राचीन समय के उपयोगी पात्र जैसे तांबा, पीतल, मिट्टी…
आज देहरादून के चरखी गेट, कौलागढ़ क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह ट्रैफिक जाम से आम नागरिकों को होने वाली असुविधा से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 82 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्री राम रतन रावत जी को ब्रह्मकमल शक्ति संस्थान, देहरादून द्वारा सम्मानित किया गया। FRI (Forest Research Institute) से चतुर्थ श्रेणी से सेवानिवृत्त श्री रामरतन रावत जी पिछले कई वर्षों से प्रतिदिन सुबह और शाम कुल 6 घंटे स्वयं उपस्थित रहकर चरखी गेट क्षेत्र में ट्रैफिक को नियंत्रित करते हैं। यह महत्वपूर्ण मार्ग सेलाकुई—विकासनगर को चरखी गेट, कौलागढ़ से जोड़ता है तथा बल्लूपुर और घंटाघर मार्ग को भी जोड़ता है,…
डू समथिंग सोसाइटी की ओर से कण्वघाटी में चल रहे भरत महोत्सव के अंतिम दिन महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. प्रेम चंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डिफेंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता वीर चंद्र सिंह गढ़वाली विशिष्ट सैन्य से सम्मान पुरस्कार किया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 10 लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि आज का युवा नशे की गर्त में गिरता ही चला जा रहा है, जो उनके बढ़ते कदमों को रोक रहा है।…
जनसंचार में नई ऊर्जा, सूचना तंत्र में नई धार, उत्तराखंड सूचना विभाग की निर्णायक पहल सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जिला सूचना अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह साफ कर दिया कि अब सूचना तंत्र “रूटीन मोड” में नहीं चलेगा—यह तेज, पेशेवर और जनता-केंद्रित होगा। बंशीधर तिवारी की कार्यशैली की धार इसी में दिखती है कि वे सिर्फ निर्देश नहीं देते, बल्कि हर अधिकारी को यह अहसास कराते हैं कि सूचना विभाग सरकार की आवाज ही नहीं, जनता का भरोसा भी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योजनाएँ तभी प्रभावी बनती हैं, जब उनकी सही, समयबद्ध और…
उत्तराखंड के सबसे बड़े IT पार्क जो देहरादून के सहस्रधारा रोड पर स्थित है उसकी लगभग 98.5 एकड़ सरकारी भूमि, जिसका वर्तमान बाज़ार मूल्य करीब ₹4,000 करोड़ है, उसके आवंटन में गंभीर अनियमितताओं और संभावित घोटाले का मामले लगातार सामने आ रहा हैं जिसके संबंध में आज कांग्रेस मुख्यालय से वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता अभिनव थापर ने तथ्यों व दस्तावेजों सहित प्रेस वार्ता करी। अभिनव थापर ने वर्ष 2023 से RTI के माध्यम से सिडकुल में भूमि आवंटन प्रक्रिया से संबंधित सभी फाइलें, नोटशीट, स्वीकृति आदेश और दस्तावेज़ मांगे, लेकिन 2 साल से अधिक समय निकल जाने के…
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब, रेसकोर्स (देहरादून) में मत्था टेककर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उनके प्रेरणादायी जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही गुरुद्वारा परिसर में संगत की सेवा का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ और भोजन प्रसाद वितरण में सहभागिता कर गुरु परंपरा के सेवा-पथ को प्रणाम किया।
निदेशक संदीप गुप्ता व उपनिदेशक दिव्या गुप्ता ने दी बधाई एकेडमी की परंपरा के अनुसार 20 हजार रूपये नगद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह से नवाजा जाएगा देहरादून। संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी की छात्रा वर्तिका सिंह को एनडीए 155 कोर्स में AIR-9 (गर्ल्स) रैंक हासिल हुई है। वर्तिका सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय डीडीए के निदेशक संदीप गुप्ता के उचित मार्ग दर्शन समेत फेकल्टी, स्टाफ और स्टडी मैटेरियल को दिया। साथ ही साप्ताहिक टेस्ट व फुल लेंथ मॉक टेस्ट को भी कारगार बताया। वर्तिका सिंह की सफलता पर डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता व उपनिदेशक दिव्या गुप्ता ने…
