लोकभवन परिसर में आदरणीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) जी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की गरिमामयी उपस्थिति में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास किया गया। यह पहल सुशासन को सुदृढ़ करने तथा जनसेवा की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लोकभवन परिसर में बहुउद्देशीय अवसंरचनाओं के विकास से विभिन्न विभागों और सुविधाओं का एक ही स्थान पर समेकन संभव होगा, जिससे प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा। साथ ही, नागरिकों को त्वरित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित होगा, जो जनहित में एक सराहनीय पहल है।
Author: Pahad ki Khabar
आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को घोषित हुए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शिक्षांकुर विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। इस वर्ष विद्यालय के कुल 57 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और सभी छात्र-छात्राएँ सफल रहे। विद्यालय के होनहार छात्र चित्राक्ष सूद ने 99% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राज्ञा कॉल ने 98.2% अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विशेष रूप से गर्व का विषय यह है कि कुल 57 विद्यार्थियों में से 29 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें 14 विद्यार्थियों ने 95% से भी अधिक…
देहरादून, 15 अप्रैल 2026: यू.पी.ई.एस. ने सैमसंग हेवी इंडस्ट्रीज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SHI-I) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य अपने प्रमुखवर्क-इंटीग्रेटेड लर्निंग फॉर लीडरशिप (WILL) पहल के माध्यम से उद्योग-संरेखित शिक्षा को मजबूत करना है। इस सहयोग को एक समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत औपचारिक रूप दिया गया है, जिसके माध्यम से SHI-I के कर्मचारियों को कार्यरत पेशेवरों के लिए तैयार किए गए संरचित उच्च शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों तक पहुँच मिलेगी। इस साझेदारी के तहत, यू.पी.ई.एस. अपने WILL प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से पावर मैनेजमेंट, ऑयल एंड गैस, लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन, इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, एआई/एमएल, डेटा…
यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा यमुना नदी पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना के कार्यों की प्रगति का भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांताराव द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। राष्ट्रीय परियोजना घोषित इस महत्वाकांक्षी परियोजना का महत्व इस तथ्य से स्पष्ट है कि भारत सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा इसके निर्माण कार्यों का निरंतर अनुश्रवण (monitoring) किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सचिव वी.एल. कांताराव ने परियोजना के विभिन्न घटकों एवं संरचनाओं का गहन अवलोकन कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण करने…
यात्रा ट्रांजिस्ट कैंम्प में इंटीग्रेटेड कंट्रोलरूम 24×7 सक्रिय रखने तथा यात्रियों को निःशुल्क चाय-नाश्ता, भोजन की व्यवस्था बनाने को डीएम ने दिए निर्देश सफाई कार्यों हेतु नगर निगम ऋषिकेश को जिला योजना से मौके पर ही 50 लाख स्वीकृत; पेयजल निगम की कार्य अनुमति निरस्त 19 से पहले रोड रिस्टोर करने के निर्देश टं्राजिस्ट कैम्प ऋषिकेश एवं हरबर्टटपुर में 24×7 मेडिकल टीम रहेगी तैनात; सभी यात्रा पड़ाव बेरियर पर पेयजल; मोबाईल शौचालय टैंट आदि व्यवस्थाएं बनाने के दिए निर्देश देहरादून दिनांक 15 अपै्रल 2026 (सूवि), उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की शुरूआत 19 अपै्रल 2026 को अक्षय तृतीया…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने देहरादून में 87वीं इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ किया एवं खिलाड़ियों के साथ टेबल टेनिस खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खेल न केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना जैसे जीवन मूल्यों का सशक्त संदेश भी देता हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तराखंड आज खेल भूमि के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल राज्य बल्कि पूरे देश…
📰निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता का दिया संदेश देहरादून:स्थानीय पत्रकारिता को नई दिशा देने की पहल करते हुए साप्ताहिक अखबार ‘अंतिम दूत’ का विधिवत विमोचन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन धर्माचार्य शशिकांत दुबे की अगुवाई में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल मनीष श्रीवास्तव (PRO रक्षा, देहरादून) ने अखबार का औपचारिक विमोचन किया। समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आरपी रतूड़ी, वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव, सजीव वर्मा, विकास कुमार, मोनिका डबराल, पूनम आर्य, भाजपा प्रवक्ता कमलेश रमन, पीआरओ उज्ज्वल विमल डबराल, राजेंद्र सिंह बिष्ट (पूर्व यूथ अध्यक्ष यूकेडी), संजीव वर्मा (पूर्व…
हवन-यज्ञ, पूर्णाहुति और विशाल ब्रह्मभोज के साथ श्रद्धा-भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र पोखरी। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत काण्डई चन्द्रशिला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन आज हवन-यज्ञ, पूर्णाहुति एवं ब्रह्मभोज के साथ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के अनुरूप संपन्न हुआ। यह पुण्य आयोजन कुंवरी देवी नेगी द्वारा अपने स्वर्गीय पति सुबेदार ध्यान सिंह नेगी तथा भरत सिंह नेगी, डॉ. जगमोहन सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह नेगी द्वारा अपने पूज्य स्वर्गीय पिता सुबेदार ध्यान सिंह नेगी के पितृमोक्ष और आत्मिक शांति की कामना से 8 अप्रैल से प्रारंभ किया गया था।सात दिवसीय इस पावन कथा के दौरान…
लोक भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए झलकी हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति देहरादून। बुधवार को लोक भवन में हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल राज्य के देहरादून स्थित संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी उपस्थित जनों को हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत…
शिक्षा विभाग व काॅन्व जीनियस फाउण्डेशन के बीच हुआ एमओयू साइन, सीएसआर फंड से छात्र-छात्राओं को वितरित किये जायेंगे 1000 लैपटाॅप देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ स्थापित किये जायेंगे। इसके लिये शिक्षा विभाग एवं काॅन्वजीनियस फाउण्डेशन के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन हुआ है। जिसके तहत इन विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये आधुनिक तकनीक युक्त डिजिटल अवसंरचना विकसित की जायेगी। साथ ही काॅन्वजीनियस फाण्डेशन एमेजन वेब सर्विस के सहयोग से छात्र-छात्राओं को 1000 लैपटाॅप भी वितरित करेगा। स्विफ्ट स्कूलों की स्थापना के लिये विभाग द्वारा स्कूलों का चयन कर लिया गया…
