लोकभवन परिसर में आदरणीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) जी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की गरिमामयी उपस्थिति में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास किया गया। यह पहल सुशासन को सुदृढ़ करने तथा जनसेवा की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लोकभवन परिसर में बहुउद्देशीय अवसंरचनाओं के विकास से विभिन्न विभागों और सुविधाओं का एक ही स्थान पर समेकन संभव होगा, जिससे प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा। साथ ही, नागरिकों को त्वरित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित होगा, जो जनहित में एक सराहनीय पहल है।



