आज रामनगर में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अक्षत गोपाल को 98.20% अंक प्राप्त करने पर उनके आवास पर जाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उनके परिजनों एवं शिक्षकों को भी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। अक्षत की मेहनत, लगन और अनुशासन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास है कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।



