भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लिए डीपफेक ने चिंता बढ़ा रखी है। ठगों को डीपफेक के रूप में जालसाजी के लिए एक नया तरीका मिल गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब केंद्र सरकार इस नए साइबर क्राइम को लेकर सख्त नियम बनाने जा रही है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि उन्होंने डीपफेक पर 2 बैठकें कीं। नए आईटी नियमों में गलत सूचना और डीपफेक को लेकर बड़े प्रावधान हैं। सभी के लिए इसका पालन करना अनिवार्य है, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिनों में नए आईटी नियम नोटिफाई किए जाएंगे।…
Author: Pahad ki Khabar
अंकित भंडारी न्यायदो यात्रा न्यू कैंट रोड से शुरू कर गांधी पार्क महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर समापन किया गया। इस यात्रा मे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ,मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि जी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला जी ,प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा,देवेंद्र बटोला ,संजय सिंघल, रकित वालिया,जतिन हांडा,विकास नेगी,मनीष नागपाल,मोहन काला, प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण और वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन के भूतल में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशानुसार उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस बैरक का उद्घाटन किया। उत्तराखण्ड सदन में पुलिसकर्मियों की सुविधा हेतु नवीनीकृत बैरक बनाए गए हैं। बैरक में तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं जिसमें पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद आराम कर पाएंगे। इन आधुनिक सुविधाजनक बैरक में ठहरने वाले पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी जिससे वे तनाव मुक्त रहेंगे। बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नवीनीकृत बैरक में कुल 4 कक्ष बनाए गए हैं। उद्घाटन के…
आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रचार और मजबूती के लिए करूंगा कार्य – डाॅ कुलदीप मार्तोलिया उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) अधिकारी पद पर हुई डाॅ कुलदीप मार्तोलिया की नियुक्ति की गई है। उन्होंने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डाॅ कुलदीप मार्तोलिया से पहले आईईसी अधिकारी का कार्य डाॅ मंयक बडोला देख रहे थे। डाॅ मंयक बडोला 02 वर्ष के लिए बतौर सीएमओ (CMO) प्रतिनियुक्ति पर मसूरी स्थित लाल बहादुर षास्त्री राश्ट्रीय प्रशासन अकादमी में चले गये हैं। उनके कार्यकाल में सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) ने स्वास्थ्य जन जागरूकता से जुड़े कई…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरूवार को उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) की सामान्य निकाय की तृतीय बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यूकॉस्ट को महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हमें स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने होंगे जो उनके अन्दर विज्ञान और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में वार्षिक विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाए। जिसमें प्रदेश…
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण हेतु ज्ञान-विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से विचार विमर्श को उपयोगी बताते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अमृत काल में जहाँ 22 जनवरी को हम राम मंदिर के भव्य लोकार्पण के साक्षी बनेंगे वहीं, उत्तराखण्ड में 8 व 9 फरवरी, 2024 को यूकॉस्ट के माध्यम से 18वीं उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में भारतीय ज्ञान विज्ञान परंपरा, विश्व शांति और सद्भाव पर देश भर के वैज्ञानिक, विषय विशेषज्ञ एक साथ विचार विमर्श करते हुए भावी योजनाओं पर विचार करेंगे। कई सत्रों के साथ-साथ…
प्रदेश के सभी राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त शैक्षिण संस्थाओं को आरबीएसके व आरकेएसके कार्यक्रम के तहत कवर किया जाएगा यह बात स्वाति भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. द्वारा गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभागार में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान की राज्य स्तरीय अभिसरण एवं समीक्षा बैठक के दौरान कही।बैठक में सभी 13 जनपदों व एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कॉलेज, क्योर इंडिया, सत्य साईं अस्पताल, मेहरोत्रा अस्पताल, एविडेंस एक्शन के प्रतिनिधी मौजूद रहे जिन्हें संबोधित करते हुए मिशन निदेशक द्वारा प्रदेश के बच्चों व किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य लाभ देने…
देश के फेमस शायर मुनव्वर राना का पिछले दिनों दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनकी आयु 71 साल की थी। उन्होंने लखनऊ पीजीआई में अंतिम सांस ली। उन्हें लंबे समय से किडनी की बीमारी थी। वे मां पर लिखी गईं अपनी शायरियों की वजह से आम लोगों में लोकप्रिय हुए । 26 नवंबर 1952 को रायबरेली में जन्मे मुनव्वर राना उर्दू साहित्य के बड़े नाम थे । उन्हें 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। किडनी संबंधित परेशानियों के बाद उन्हें लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। यहां वह आईसीयू…
(शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, कोचिंग इंस्टीट्यूट्स 16 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स का एडमिशन नहीं ले सकेंगे। अगर स्टूडेंट बीच में ही कोर्स छोड़ता है तो 10 दिन के अंदर बची हुई फीस वापस करनी होगी। गाइडलाइंस का पालन न करने पर कोचिंग सेंटर्स पर 1 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। ज्यादा फीस वसूलने पर रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल किया जा सकता है। कोटा के कोचिंग संस्थानों में कई विद्यार्थियों के आत्महत्या करने के बाद मामला देशभर में सुर्खियों में बना । इसी को ध्यान में रखते…
गढ़वाल केंद्रीय विवि की प्रवेश समिति की ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें एकेडमिक कैलेंडर को प्रवेश समिति द्वारा अनुमोदित कर स्वीकृति प्रदान की गई। आगामी 25 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी। साथ ही अगले सत्र से विवि में पीजी में छात्रों को पांच प्रतिशत कैंपस वेटेज दिए जाने पर भी सहमति बनी। इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय एकेडमिक काउंसिल द्वारा लिया जाएगा। शनिवार को विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में विवि प्रवेश समिति की बैठक हुई, जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए सीयूईटी प्रवेश परीक्षा या उसके बदले विवि की…
