Author: Pahad ki Khabar

मुरादाबाद विहिप और बजरंग दल ने श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले हिंदू जन जागरण के लिए शहर में वाहनों की शौर्य रैली निकाली। शौर्य जागरण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मेरठ महानगर से एक अक्तूबर को शुरू की गई यात्रा 25 जिलों तक पहुंची। सनातन के आराध्य भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए यात्रा रामपुर दोराहे से प्रारंभ होकर प्रेम वंडरलैंड, गुलाबबाड़ी, हनुमान मूर्ति चौराहा, प्रभात मार्केट, डबल फाटक, मिगलानी सिनेमा, रोडवेज, होते हुए इंपीरियल तिराहा से चौक बुध बाजार, दिल्ली रोड होते हुए पंचायत भवन कंपनी बाग पर पहुंची। रैली का जगह…

Read More

केदारनाथ और यमुनोत्री में बारिश बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इस मौसम में भी धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। एक ओर जहां श्रद्धालु बर्फबारी देख उत्साहित नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में एक घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। यमुनोत्री धाम के ऊपर बुग्यालों चोटियों सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ, कालिंदी पर्वत, गरुड़ गंगा टाप पर बर्फबारी जारी है। बारिश बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आ गई। ठंड से लोग घरों में दुबके हैं। यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का श्रद्धालु लुत्फ…

Read More

दुबई रोड शो में सेवा क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर करार हो सकता है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंच गए। उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई पहंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सीएम धामी 17 और 18 अक्तूबर को दुबई और अबुधाबी में पर्यटन और सेवा क्षेत्र के बड़े निवेशकों के साथ बैठक कर निवेशकों को प्रदेश सरकार की प्रोत्साहन नीतियों और निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। दुबई रोड शो में सेवा क्षेत्र…

Read More

(साल 2024 से पहले अगले महीने नवंबर में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। पांच राज्यों के चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इस चुनाव के नतीजे कहीं न कहीं लोकसभा चुनाव के नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं। इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए बनाम इंडिया का सीधे मुकाबले होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने बताया कि मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले फेज और 17 नवंबर को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश…

Read More

(आठ दिनों से इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस जंग की शुरुआत हमास के आतंकियों ने की थी। आतंकियों ने दक्षिणी इजरायल में घुसकर नरसंहार मचाया। सैकड़ों इजराइली लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ‌इसके साथ कई लोगों को बंधक बनाकर भी ले गए। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- ये जंग है और हम इसे जरूर जीतेंगे। दुश्मनों को इसकी कीमत चुकानी होगी। हमास-इजरायल जंग के बाद पूरी दुनिया दो गुटों में बंट गई है। दुनिया भर के देशों में इजरायल और फिलिस्तीन को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। अब तक हजारों लोगों की…

Read More

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में एमडी सिडकुल रोहित मीणा ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को माह दिसम्बर में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 एवं 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में अभी तक लगभग रू. 40 हजार करोड़ के एमओयू विभिन्न स्टेक होल्डर्स के साथ किए जा चुके हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक श्री बालाजी श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की।

Read More

हिमालयन चेज’ के पहले संस्करण के अन्तर्गत हाई एल्टीट्यूट रिले रेस में पिथौरागढ़ से ओम पर्वत और आदि कैलाश तक की दूरी तय की। इस दौरान 12 सदस्य टीम द्वारा विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 15 हजार फीट की अधिकतम ऊंचाई तक कुल 4 दिनों में 234 किलोमीटर की दूरी तय की गई। ‘द हिमालयन चेज’ के दूसरे संस्करण में टीम द्वारा नीति, नेलांग और जौहार वेली में रिले रेस का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Read More

रुड़की-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आगामी 16 अक्टूबर को नारसन से रुड़की तक  किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे। किसानों के गन्ना बकाया 100 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक न होने से शुगर मिल व उत्तराखंड सरकार से नाराज़ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा 16 अक्टूबर को हरिद्वार जिले के गुरुकुल नारसन से रुड़की तक निकालने का निर्णय लिया है,वही इसी दिन सीतारागंज में यह यात्रा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में निकाली जाएगी,जिसमे प्रदेश के अनेक कांग्रेस और किसान नेता शामिल होंगे। हरिद्वार जिले की इस यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी…

Read More

दुुनिया डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं की ओर तेजी से बढ़ रही है, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं एवं इलेक्ट्रोनिक क्रांति ने लोगों के जीवन को आसान बना दिया है, लेकिन अर्थव्यवस्था एवं जीवन का डिजिटल अवतार इलेक्ट्रोनिक कचरे की शक्ल में एक नयी चुनौती एवं जटिल समस्या को लेकर आया है। घरों में इस्लेमाल होनेवाले कूलर, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर जैसी वस्तुओं के अलावा कार्यालय में लैपटॉप, कम्पयूटर, मोबाइल, डिजिटल घड़ी, टीवी तय समय के बाद ई-कचरे में परिवर्तित हो जाते हैं, इस ई-कचरे एवं ई-अपशिष्ट के प्रभावों को प्रतिबिंबित करने एवं इसे नियंत्रित करने की जागरूकता के अवसर के रूप…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी की और पर्यटकों के साथ बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ भी चर्चा कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने हाथियों को गुड़ एवं चना खिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉर्बेट वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचकारी जंगल सफारी डेस्टिनेशन के रूप में विश्व प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. धीरज पांडेय से कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध की जानकारी ली। उन्होंने कॉर्बेट से लगे गांवों के लोगों के लिए सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके द्वारा…

Read More