गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन केदारनाथ की विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत और चंपावत के पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में कहा कि स्व. शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच में हमेशा उनके संघर्षों के साथ खड़ी रही। उनका चला जाना एक खालीपन दे गया है। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. शैलारानी रावत एक प्रखर नेत्री थी जो हर किसी से बेहद आत्मीयता से मिलती थी। वे राज्य एवं क्षेत्र के मुद्दों…
Author: Pahad ki Khabar
देवप्रयाग विधानसभा के तेगड़ ( लोस्तु बडियारगढ़ ) में राजकीय महाविद्यालय को स्वीकृति मिलने पर विधायक श्री विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधायक ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कक्ष में भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।
ब्रह्मकुमारी बहनों ने बुधवार को विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसार पर उन्होंने मुख्यमंत्री को लक्ष्मी नारायण का चित्र भी भेंट किया।
रायबरेली। कांग्रेस के ‘ब्रांड अम्बेसडरर्’ और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी जिस तरह की जातिवादी राजनीति कर रहे है,वह देश और समाज के लिये काफी घातक है। राहुल गांधी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिये हिन्दू समाज को बांटने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। यह सिलसिला राहुल ने काफी पहले शुरू कर दिया था। इस साल हुये आम चुनाव के बाद तो राहुल ने हिंदुओं को बांटने की साजिशें और भी तेज कर दी हैं। आश्चर्य की बात यह है कि पारसी दादा फिरोज घांडी के पौत्र राहुल गांधी अपनी जाति धर्म तोे छिपाते हैं पर हर हर…
हिलांस प्रोडक्ट को प्रोमोट कर रहे रहे अनिल बमराड़ा ने बताया कि हिलांस आज उत्तराखंड के लोकल ब्राण्ड के रूप में लोगों को काॅफी भा रहा है। इसके द्वारा निर्मित दालें, मसाले, लाल चावल, पहाड़ी उत्पाद लोगों को काॅफी पसंद आ रहे हैं। यह सभी शुद्ध आर्गेनिक उत्पाद हैं इसलिए यह लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। इसका कापफी अच्छा रिसपांस देखने को मिल रहा है। हर्षिल के सेबों का जायका भा रहा लोगों कोहर्षिल के सेब उन्हें आसानी से यहां उपलब्ध् हो रहे हैं। आज हर्षिल ब्राण्ड के सेब पूरे बाजार में धूम मचा रहे हैं। इसका प्रचार-प्रसार…
देहरादून 10 अगस्त। भाजपा ने कांग्रेस की दिल्ली बैठकों पर तंज किया कि इनके लोकल नेताओं की जनता और आलाकमान, दोनों की नजरों में कोई अहमियत नही है। साथ ही राहुल के उत्तराखंड आने के दावों पर भी व्यंग किया कि इनके प्रदेश प्रभारी को तो राज्य में आने की फुर्सत नही है और बैठक के लिए भी दिल्ली बुलाते हैं । हो न हो आगे कांग्रेस की यहां की रैलियां भी दिल्ली होती नजर आएं । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने चुटकी लेते हुए कहा, दिल्ली की उनकी बैठक, आलाकमान की नजर में स्थानीय नेताओं की कमतर एहमियत…
उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण में माननीय राज्यपाल ने ‘She for STEM’ की महत्वता को रेखांकित करते हुए इसे महिलाओं के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे न केवल उनके करियर में अवसर बढ़ेंगे बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक युग में बेटियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर देना महत्वपूर्ण है।…
इंटर-स्कूल वाद्य संगीत प्रतियोगिता: प्रतिभा का सुरमयी संगम 🎶🏆 10 अगस्त 2024 को माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में आयोजित इंटर-स्कूल वाद्य संगीत प्रतियोगिता एक शानदार और सुरमयी आयोजन था, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने अपनी संगीत प्रतिभा का बेजोड़ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हालांकि प्रतियोगिता में माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल विजेता बना, लेकिन अपनी विनम्रता और खेल भावना का परिचय देते हुए विजेता ट्रॉफी को पहले उपविजेता द हेरिटेज स्कूल को सौंप दिया गया। उपविजेता ट्रॉफी दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को प्रदान की गई, जबकि द्वितीय…
एल आई सी की कनॉट प्लेस स्थित जीर्ण शीर्ण बिल्डिंग से हो सकता है बड़ा हादसाभवन गिरासू घोषित होने के बाद भी एल आई सी नहीं कर रहा कार्यवाही प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने क्षेत्रीय जनता के साथ किया स्थलीय निरीक्षणएल आई सी व नगर निगम अधिकारियों से की वार्तादेहरादून: देहरादून शहर के बीचों बीच चकराता रोड के कनॉट प्लेस में एल आई सी बिल्डिंग के पीछे घनी आबादी वाले क्षेत्र में एल आई सी बिल्डिंग का एक बड़ा भाग जिसमें करीब दो दर्जन खाली घर हैं उनका पूरा छज्जा व बिल्डिंग का बड़ा भाग गिरासू हो रक्खा है और…
आप सभी ग्रामवासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को बड़े ही दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि कल जम्मू-कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में 17 वी बटालियन गढ़वाल राइफल्स में सेवारत हवलदार दीपेन्द्र कंडारी कल शहीद हो गए हैं और उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक मिलेट्री अस्पताल देहरादून पहुंच जायेगा। और कल सुबह 9 बजे से उनके निवास स्थान नयागांव में उनके पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी और 10 बजे शिमला बाई पास रोड नयागांव घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आप सभी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने अधिक से अधिक संख्या में…
