प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पोखड़ा विकासखंड को कार्यालय भवन और टाईप 3 भवन के नव निर्माण कार्य सहित लगभग चार करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ हरेला पर्व पर वृक्षारोपण भी किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार को पोखड़ा विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य योजना मद से338.82 लाख की धनराशि से नव निर्मित ब्लाक कार्यालय भवन का लोकार्पण करने के साथ-साथ जिला योजना मद…
Author: Pahad ki Khabar
आदि कैलाश की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब कई सुविधाएं मिलेंगी। केएमवीएन एमडी संदीप तिवारी ने बताया कि पूर्व में गुंजी में फाइबर हट्स बनाए गए थे। मगर इन हट्स में शौचालय व नहाने की व्यवस्था नहीं थी। नए ग्लास डोम हट्स को हाईटेक तरीके से डिजाइन किए गए हैं। जिनमें शौचालय व स्नान की सुविधा भी होगी। साथ ही इनका लुक आकर्षक होगा। कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव गुंजी (पिथौरागढ़) में अब यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के बाद आदि कैलाश यात्रा के लिए श्रदालुओं की संख्या में…
सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की बैंच ने अपने एतिहासिक फैसले में अनुसूचित जातियों को मिलने वाले आरक्षण प्रक्रिया मे बड़ा बदलाव करते हुए अनुसूचित जातियों में अति पिछड़ी अनुसूचति जातियों को चिन्हित करके उन्हें फायदा पहुंचाने के लिये कोटा में कोटा का जो आदेश पारित किया है। वह हिन्दुस्तान में लम्बे समय से चल रही आरक्षण की सियासत में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।अभी इस पर बीजेपी को छोड़कर किसी भी दल के बड़े नेता की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है,फिलहाल सिर्फ बीजेपी ही अनुसूचित जातियों को कोटे में कोटा देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले…
बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी ने आक्रामक अंदाज में देश को चक्रव्यूह में फंसाने और जातीय जनगणना कराने को लेकर मोदी सरकार पर करारा हमला बोला। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से उनकी जाति ही पूछ ली। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से सियासी घमासान मच गया। बात सदन से निकलकर बाहर तक आ गई। अनुराग ठाकुर के भाषण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस के नेता और भड़क गए। लेकिन यह हकीकत है कि भारत की राजनीति…
2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ में आई भीषण प्राकृतिक आपदा की एक बार फिर यादें ताजा हो गई। उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मची है। टिहरी से लेकर केदारनाथ तक हर जगह तबाही के निशान देखे जा सकते हैं। केदारनाथ में बादल फटने के बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहाड़ों के बीच फंस गए । भारी बारिश से हुए भूस्खलन के चलते रास्ते बंद हो चुके हैं। इस विपत्ति की घड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर मोर्चा संभाला। मुख्यमंत्री धामी ने भारी बारिश से पैदा हुए गंभीर हालात में…
उत्तराखंड में भूतापीय ऊर्जा की संभावनाओं की खोज के लिए आइसलैंड सरकार के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित प्रचुर मात्रा में भूतापीय संसाधनों से संपन्न उत्तराखंड, भारत के माननीय प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के लिए एक स्थायी ऊर्जा स्रोत के रूप में भूतापीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड निवेश और अवस्थापना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) सक्रिय रूप से इस उद्देश्य को आगे बढ़ा रहे हैं और आइसलैंड सरकार के साथ बातचीत शुरू की है, जो अपनी 1 /3 से अधिक ऊर्जा भूतापीय ऊर्जा से प्राप्त…
हरिद्वार में एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने तस्करों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात किलो हाथी दांत के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोग वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करते थे. इन तस्करों को उस वक्त पकड़ा गया जब वो हाथी दांत को बेचने के लिए किसी शख्स से डील करने पहुंचे थे. उत्तराखंड में हाथी के दांतों की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और वन विभाग की टीम ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्स्यो को गिरफ्तार किया है और उनके पास से…
टिहरी में बारिश के बाद भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में एक पूरा गांव आ गया. दर्जनों घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए. वहीं बाकी घरों में कीचड़ और मलबा घुस गया, तो कुछ की दीवारें और छतें टूट गईं. इस आपदा के दौरान मलबे में दबकर मां-बेटी की जान चली गई. टिहरी में घनसाली विधानसभा क्षेत्र के बालगंगा तहसील अंतर्गत तिनगढ़ गांव में भारी बारिश के बाद जबरदस्त भूस्खलन हुआ. भारी लैंडस्लाइड की चपेट में आने से दर्जनों मकान ध्वस्त हो गए. इसके बाद पूरे तिनगढ़ गांव में कोहराम मच गया. दर्जनों ग्रामीण बेघर हो गए. यहां पिछले दो…
उधम सिंह नगर के गोबरा ज्वालावन के रहने वाले दर्शन सिंह की 13 साल की बेटी संदीप कौर रविवार देर रात घर से कुछ दूर खेत में शौच के लिए गई थी. इस दौरान तेंदुए ने संदीप कौर के सिर पर पंजे से वार कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. इसके बाद बच्ची बेहोश हो गई. वहीं, चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में लगातार तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है. तेंदुए आबादी वाले इलाकों में घुस रहे हैं, जहां वे पालतू जानवर और इंशान को…
उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज शनिवार को होगा। चुनाव परिणाम 13 जुलाई यानी आज घोषित होंगे। इन दोनों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे से हरिद्वार जिले की मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा में मतगणना शुरू हुई। उत्तराखंड में दो विधानसीटों पर हुए उपचुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज शनिवार को होगा। विगत 10 जुलाई को मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट समेत कुल दो सीटों पर उपचुनाव हुआ। चुनाव परिणाम 13 जुलाई यानी आज घोषित होंगे। …
