शनिवार 29 जून से बाबा अमरनाथ की तीर्थ यात्रा शुरू हो गई है। बालटाल और पहलगाम कैंप से 4 हजार 603 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था गुफा के लिए रवाना हुआ। आषाढ़ पूर्णिमा से शुरुआत होने वाली इस यात्रा के लिए लाखों भक्त पूरे साल इंतजार करते हैं। यात्रा पर आतंकी साए की आशंका को देखते हुए तीन स्तरीय भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। 52 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी। यात्रा पर आतंकी साए की आशंका को देखते हुए तीन स्तरीय भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। हर-हर महादेव और…
Author: Pahad ki Khabar
केंद्र में सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी चुनौती लोकसभा स्पीकर के पद को लेकर थी। कांग्रेस समेत विपक्ष भी स्पीकर का पद लेना चाहता था। हालांकि पीएम मोदी एक बार फिर से कोटा से सांसद ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर बनाने में सफल रहे। इंडिया गठबंधन ने भी स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार के. सुरेश को मैदान में उतारा। हालांकि ऐनमौके पर कांग्रेस ने चुनाव कराने में जोर नहीं दिया।अब एक बार फिर सदन में विपक्ष ओम बिरला को ही स्पीकर के रूप में देखेगा। बिरला भाजपा के पहले ऐसे सांसद हैं, जो…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समुद्रतल से लगभग 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश में योग कर पूरे विश्व के शिवभक्तों को आदि कैलाश दर्शन का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन से आज सीमांत के गांवों की तस्वीर बदल रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के पार्वतीकुण्ड आदि कैलाश के दर्शन के बाद व्यास घाटी में आदि कैलाश, ॐ पर्वत, कैलाश दर्शन, काली मंदिर, व्यास गुफा आदि तीर्थ स्थलों के दर्शन को हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान…
उत्तराखंड में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश का बेहद निराशाजनक मतदान दर चिंता का कारण है। यह राज्य के शासन और सामाजिक-आर्थिक संरचना में गहरी समस्याओं का परिचायक भी है। 8 जून, 2024 के आज के अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, देश में सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में 33वें स्थान पर उत्तराखंड का स्थान केवल उत्तर प्रदेश, बिहार और मिज़ोरम से बेहतर है। उत्तराखंड का यह प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से 2019 और 2014 के लोकसभा चुनावों से भी अधिक बुरा है, जब उत्तराखंड राष्ट्रीय रूप से क्रमश: 31वें और 30वें स्थान पर था। इस…
केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड की नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 3,34,548 मतों से हराया। अजय भट्ट ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की । हरिद्वार सीट पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को 1,64,056 मतों से हराकर पहली बार लोकसभा में जगह बनाई.पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और पार्टी उम्मीदवार अनिल बलूनी ने उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी उम्मीदवार गणेश गोदियाल को 163503 वोटों से…
आज 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। भले ही केंद्र में भाजपा अपने सहयोगी दलों एनडीए के साथ सरकार बनाने जा रही है। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री मोदी अपने पहले और दूसरे टर्म के जैसी सरकार नहीं चला पाएंगे। साल 2014 और 2019 में भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत और प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी के पास सत्ता की कमान पूरी तरह से पकड़ में थी। लेकिन इस बार पीएम मोदी के लिए सियासी परिस्थितियां बदली हुई हैं। अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रालय का बंटवारा…
इस बार लोकसभा चुनाव में देवभूमि ने भाजपा का सम्मान बरकरार रखा। भाजपा ने जिन राज्यों में क्लीन स्वीप किया उसमें उत्तराखंड राज्य भी शामिल हो गया। साल 2014, 2019 और 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाई। राज्य में प्रधानमंत्री मोदी के नाम और पिछले 10 वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों पर मतदाताओं ने भाजपा को भारी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शानदार चुनाव प्रबंधन भी रहा। सीएम धामी ने ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं की। रैली के दौरान…
लोकसभा चुनाव के नतीजों ने 20 साल पहले की झलक दिखा दी। 2004 में हुए आम चुनावों के परिणाम हैरान करने वाले थे। पीएम नरेंद्र मोदी इस बार भाजपा की “प्रचंड जीत” के साथ केंद्र की सत्ता पर लगातार तीसरी बार काबिज होने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन बीजेपी सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई। प्रधानमंत्री की “गारंटी” भी वोटरों पर अपना असर नहीं डाल सकी। जिसका नतीजा हुआ कि भाजपा अपने ही मैदान में एक बड़ा मोर्चा हार गई। उत्तर भारत के 10 हिंदी भाषी राज्यों में पार्टी ने 55 सीटें गवां दीं।…
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर गया है और बड़ी बढ़त बना ली है. कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक भी उलटफेर की उम्मीद कर रहा है. अब तक इंडिया ब्लॉक 220 से ज्यादा सीटों पर आगे है. विपक्ष ने दावा किया है कि वो 295 सीटें जीतेगा. देश में किसकी सरकार बनेगी और किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? यह आज शाम तक साफ हो जाएगा. लोकसभा चुनाव में देश की 543 सीटों…
एमडीडीए कॉम्प्लेक्स व्यापार संघ ने एक स्वस्थ शिविर का आयोजन किया| जिसमे विशिष्ठ मुख्य अतिथि “श्री खजानदास जी”, मुख्य अतिथि श्री वंशीधर तिवारी उपाध्यक्ष एमडीडीए देहरादून, अतिथि श्री प्रदीप कुकरेती, राज्य आंदोलनकारी श्री अशोक वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री ने शिविर का उद्घाटन किया| शिविर मे आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से 76 व्यापारियों तथा उनके सहयोगियों ने रक्तदान किया| मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से B.P., ECG, BMD की जाँच की गई तथा मैक्स हॉस्पिटल की तरफ से कार्डियोलॉजिस्ट तथा फिजीसीयन भी शिविर मे मौजूद रहे| टाइटन आई की तरफ से समस्त लोगों का आई चैकप किया गया| एमडीडीए कॉम्प्लेक्स व्यापार संघ…
