Author: Pahad ki Khabar

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार सांय को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित हुए अन्तर्राज्यीय और नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों ने भेंट की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तर्राज्यीय और नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की युवा पीढ़ी ने देश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी खिलाडियों का मनोबल बढाते हुये उन्हें आगे बढते रहने के लिये प्रोत्साहित किया।

Read More

यूसर्क द्वारा देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्टॉप मोशन एनिमेशन एवं ग्राफिक्स विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क), देहरादून एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 27-28 सितम्बर 2023 को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्टॉप मोशन एनिमेशन एवं ग्राफिक्स विषय पर दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का प्रारंभ देव संस्कृति विश्वविद्यालय के परम्परागत विधि अनुरूप विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरू पूजन द्वारा की गई। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत कर प्रो0 अभय सक्सेना द्वारा कार्यशाला के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के…

Read More

इसके साथ ही द्वारा कहा गया की जनपद में डेंगू के केस लगातार घट रहे हैं अभी उत्तराखंड में 340 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू नियंत्रण के लिए महाअभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमें नगर निगम के साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से घर-घर जाकर डेंगू सोर्स रिइंडक्शन कार्यवाही की जा रही है। जिससे डेंगू के केसों में लगातार कमी आ रही है। जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुमार आदित्य तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुंवर, एम एस महंत इंद्रेश चिकित्सालय देहरादून डॉ विजय,…

Read More

उत्तराखंड को आयुष्मान योजना में क्लेम भुगतान में बेहतर काम करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। आयुष्मान योजना में कार्ड धारकों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज के लिए प्रदेश में 248 अस्पताल सूचीबद्ध हैं। इसमें 102 सरकारी और 146 निजी अस्पताल शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की ओर से क्लेम भुगतान करने के लिए 15 दिन के मानक निर्धारित किए हैं। लेकिन उत्तराखंड में सात दिन के भीतर अस्पतालों को क्लेम का भुगतान…

Read More

(26 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आरोग्य मंथन कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड-2023 प्रदान किए। वहीं मोदी सरकार ने आयुष्मान क्लेम सेटलमेंट और डेली क्विक ऑडिट सिस्टम के सफल किर्यान्वयन में उत्तराखंड को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ग्रहण किया पुरस्कार। यह राष्ट्रीय पुरस्कार राज्य को आयुष्मान क्लेम सेटलमेंट और डेली क्विक ऑडिट सिस्टम के सफल किर्यान्वयन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया है। जरूरतमंदों के लिए वरदान…

Read More

जेसीबी मशीन को लेकर ऋषिकेश से गौचर जा रहा ट्रेलर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रेलर चालक की छिटककर बाहर गिरने से जान बच गई, लेकिन ऑपरेटर की मौत हो गई। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल के निकट जेसीबी मशीन ला रहा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस  हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। देवप्रयाग थाना इंस्पेक्टर देवराज शर्मा ने बताया  ट्रेलर वाहन जेसीबी मशीन को लेकर ऋषिकेश से गौचर के लिए चला था। बछेलीखाल के निकट धौल धार में ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिसमें ट्रेलर चालक…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपनी मेहनत से उत्तराखंड के प्रवासी भाइयों ने अपना खास मुकाम बनाया है। उन्होंने कहा कि जिस अपनत्व भाव से उनका स्वागत किया गया उससे वे भावविभोर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवेशक सम्मेलन को लेकर लंदन में आयोजित रोड शो में सहयोग के लिए वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों खासतौर पर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों का आभार व्यक्त किया है। विदेशी निवेशकों से हुए समझौतों से उत्साहित सीएम ने लंदन दौरे को सफल बताया। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रवासी उत्तराखंड निवासी विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति से जुड़े…

Read More

देह व्यापार को चला रही महिलाएं ग्राहक को सोशल मीडिया के माध्यम से पहले कॉलगर्ल की फोटो भेजती हैं। इसके बाद कॉलगर्ल के दाम बताए जाते हैं।थाना रायवाला पुलिस ने क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन पीड़ित युवतियों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने युवक से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है। युवक होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था। युवक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक होशियार…

Read More

पिथौरागढ़ के चंडाक में बन रही जेल का 99 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। अब यहां पर कारागार विभाग के कर्मियों के रहने के लिए 10 करोड़ की लागत से आवास बनाए जाएंगे। सीएनडीएस ने सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। करीब 22 करोड़ की लागत से जेल का निर्माण किया गया है। जेल में 60 पुरुष और 20 महिला कैदियों को रखने के लिए कुल 80 बैरक बनाए गए हैं। इसमें से 10 बैरक खतरनाक अपराधियों के लिए होंगे। इसके अलावा जेल परिसर में कैदियों के लिए…

Read More

 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ देश के कई राज्यों कार्रवाई जारी है। एनआईए ने गैंगस्टरों की तलाश के लिए दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के करीब 50 स्थानों पर छापे मारे हैं।  बता दें कि एनआईए ने पंजाब के 30 इलाकों में छापेमारी की है, तो वहीं राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में दो, दिल्ली-NCR और यूपी में एक-एक जगह छापेमारी चल रही है। एनआईए ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर में खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा एनआईए की एक टीम ने उत्तराखंड की राजधानी में भी…

Read More