उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार दिवसीय विदेश दौरे पर हैं, सीएम धामी का लंदन एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उत्तराखंड के प्रवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा उत्तराखंड प्रवासी समुदाय के लोगों ने सीएम धामी का उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल दमाऊँ से उनका स्वागत किया, फूल देकर स्वागत किया। सीएम धामी ने भी लोगों का स्वागत एवं अभिवादन स्वीकारते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुंचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय और लंदन में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों द्वारा भव्य रंगारंग स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। लंदन में रह रहे…
Author: Pahad ki Khabar
आज यानि 26 सितंबर को World Environmental Health Day मनाया जा रहा है। हर साल विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाए जाने का कारण है कि ये समझा जा सके कि पर्यावरण की बेहतर सेहत किस तरह इंसान की सेहत पर भी भी अपना सीधा असर छोड़ती है। इसके अलावा विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के महत्व और इसकी देखरेख के प्रति जागरूक करना है। साथ ही साथ लोगों को ये समझाने का प्रयास किया जाता है कि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों की भलाई के लिए पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। कुल…
ओवैसी ने कहा कि राहुल गांधी हैदराबाद से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें आकर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव में वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। ओवैसी अपने संसदीय क्षेत्र हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ओवैसी ने कहा, ‘मैं आपके नेता (राहुल गांधी) को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं। आप बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, ज़मीन पर आइए मुकाबला करेंगे। कांग्रेस के लोग बहुत बातें करेंगे, लेकिन मैं तैयार हूं…यही कांग्रेस थी…
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनकी सीएम बघेल से भी मिलने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी की जन आशीर्वाद यात्राओं के समापन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के महाकुंभ में भाग लेने के लिए आज भोपाल पहुंचे।भोपाल के जंबूरी मैदान में पीएम मोदी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के जीत के मंत्र पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राजस्थान के जयपुर में परिवर्तन संकल्प महासभा को भी संबोधित करेंगे। वह भारतीय जनसंघ के नेता दीनदयाल…
श्री यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने जो कहा, उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि ये अहंकार और बदतमीजी की पराकाष्ठा है।श्री आर्य ने कहा कि सत्ता के नशे में बेसुध भाजपा के एक सांसद द्वारा विपक्ष के एक अल्पसंख्यक सांसद को अति अभद्र तरीके से संबोधित करना किसी आपराधिक घटना से कम नहीं है। ये भाजपा की नकारात्मक राजनीति का निकृष्टतम रूप है जिसमें अन्य भाजपाई सांसदों का हँसते हुए सम्मिलित होना दिखाता है कि ये किसी एक भाजपाई की गलती नहीं है बल्कि ये भाजपा के अधिकांश…
मिशन 4G प्लस गौ, गंगा, गांव और गायत्री रजिस्टर्ड संस्था के तत्वाधान में बद्रीपुर अपना घर अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों के संग माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया ,जन्मदिन के इस कार्यक्रम में श्रीमती गीता पुष्कर धामी जी की गरिमा में उपस्थिति में,अनाथ बच्चों के संग केक काटकर मनाया गया इस अवसर पर अपने सम्बोधन में बोलते हुए श्रीमती धामी जी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद व जन सहयोग के बल पर ही मुख्यमंत्री धामी जनहित में लगातार कठोर फैसले लेते हुए राज्य को निरंतर आगे बढ़ने का काम कर रहे…
सुखदूल सिंह दुनिके का संबंध मोस्ट वांटेड अर्श डल्ला गैंग से था। सुखदूल सिंह दुनिके टारगेट किलिंग करने के लिए जाना जाता था। भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा में एक और गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुक्खा दुनिके खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी था। हालांकि, अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा दुनिके की हत्या की है। वो एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट…
“कनाडा के भारत में हाई कमिश्नर को आज तलब किया गया था और उन्हें एक कनाडाई राजनयिक के भारत से निष्कासन के निर्णय की जानकारी दी गई। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ने और भारतीय राजनयिक को कनाडा से वापस भेजने के बाद अब भारत ने भी कड़े कदम उठाए हैं। भारत ने दिल्ली स्थित कनाडाई दूतावास के एक वरिष्ठ राजनयिक को भारत छोड़ने का आदेश दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि उसने भारत में कनाडा के हाई कमिश्नर कैमरून मैक्के (Cameroon…
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया था। भारत और कनाडा के बीच छिड़े राजनयिक तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कीं। सरकार ने अगली सूचना तक सेवाएं निलंबित कीं। भारतीय मिशन ने यह महत्वपूर्ण सूचना देते हुए बताया कि भारत वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर कनाडा का कहना है, “ऑपरेशनल कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीज़ा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के कस्बा मीरानपुर कटरा में उस वक्त सनसनी(SHAHJAHANPUR PROFESSOR MURDER CASE) फैल गई जब लोगों को ये खबर मिली कि बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर की प्रोफेसर की हत्या कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला बाजार में बीते सोमवार रात को बदमाशों ने प्रोफेसर के घर पर हमला कर दिया और लूटपाट न कर पाने पर बदमाशों ने प्रोफेसर आलोक गुप्ता की बेरहमी से हत्या कर दी, इसके अलावा उनके परिवार के नौ लोगों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार यानि आज सुबह जब इस घटना…
