Author: Pahad ki Khabar

कानून व्यवस्था और जनसेवा से जुड़े दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सभी थाना प्रभारी एवं कोतवालों को निर्देश दिए हैं कि पीक ऑवर में यातायात व्यवस्था पूर्णतः सुचारु रहे और किसी भी स्थिति में आम जनता को असुविधा न हो। जरूरत पड़ने पर उच्चाधिकारी भी सड़कों पर उतरें। निरीक्षण के दौरान पुलिस स्टेशन में उपस्थित शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया तथा दर्ज मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की। अधिकारियों को पुलिस थानों में स्वच्छता,…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को निर्देशक ऋषभ कोहली और प्रशांत उपाध्याय के निर्देशन में परिवर्तन पिक्चर के बैनर तले बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ उत्तराखंड के टीजर और पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ डॉक्यूमेंट्री में सामूहिक प्रयास और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत चित्रण है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड के इतिहास में एक प्रेरणादायक अध्याय बन चुका है, जहाँ सभी एजेंसियों, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अभूतपूर्व समन्वय के साथ कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोग…

Read More

प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय, रायपुर (देहरादून) में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर उपलब्ध शारीरिक प्रशिक्षण, दौड़ अभ्यास, खेल गतिविधियों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभव, दिनचर्या और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। प्रदेश सरकार अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, ताकि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ देश की सेवा के लिए चयनित हो सकें। कम आयु में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा न केवल देश की सुरक्षा में योगदान देते हैं, बल्कि…

Read More

राज्य निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर हाई पावर कमेटी से शीघ्र निर्णय का आश्वासन राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि मंडल ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में सचिवालय देहरादून में सचिव, माननीय मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट कर राज्य निगमों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। यह बैठक दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर सचिव महोदय के कक्ष में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रतिनिधि मंडल द्वारा संविदा, दैनिक वेतनभोगी एवं अंशकालिक कर्मचारियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपने अधीन क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति किए जा रहे विकास कार्यों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की है। प्राधिकरण द्वारा यह कार्रवाई ग्राम कण्डोगल, कुड़ियाल गाँव, थानों तहसील डोईवाला, देहरादून में स्थित एक प्रकरण में की गई है, जहां बिना अनुमति के पूर्व निर्मित आवासीय भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। प्राधिकरण के संज्ञान में आने पर यह पाया गया कि विपक्षी प्रबन्धक, इन्तजामिया कमेटी जामा मस्जिद ग्राम कण्डोगल द्वारा लगभग 20 गुणा 40 फीट के क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति…

Read More

आज पुनः सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला के अंतर्गत कांवली रोड क्षेत्र में सफाई सखियों के लिए विशेष रूप से राशन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था विगत कई महीनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से राशन किट वितरण कर रही है, ताकि जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान की जा सके। आज का यह वितरण कार्यक्रम वेस्ट वॉरियर्स (Waste Warriors) संस्था से जुड़ी सफाई सखियों के बीच संपन्न हुआ। यह पहल का उद्देश्य देहरादून को स्वच्छ बनाए रखने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को…

Read More

शुभम और हिमांशु थापा भी कमीशन पास कर बने फ्लाइंग ऑफिसर सीडीएस जनरल अनिल चौहान से हुई डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता मुलाकात संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी की छात्रा व कमांडेंट गौतम सोनी की पुत्री अनमोल सोनी हैदराबाद स्थित वायु सेना अकादमी से कमीशन प्राप्त कर फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। साथ ही डीडीए डायमंड्स शुभम और हिमांशु थापा भी कमीशन पास कर बने फ्लाइंग ऑफिसर बन गए। कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड का भव्य आयोजन हैदराबाद स्थित वायु सेना अकादमी के तेजस मैदान में हुआ। परेड के दौरान डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता को सीडीएस जनरल अनिल चौहान से भी मुलाकात करने…

Read More

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुभारती मेडिकल कॉलेज पर ₹87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी 6 वर्षों तक 300 छात्रों से पूर्ण शुल्क वसूलने के बावजूद संरचना विहीन संस्थान चलाना पड़ा भारी अगले कुछ दिनों में बैंक खाते सीज व संपत्ति कुर्की की कार्रवाई संभव चिकित्सा शिक्षा निदेशक की संस्तुति पर कार्रवाई देहरादून। जनपद के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष वसूली अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सुभारती समूह पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹87.50 करोड़ का वसूली/कुर्की वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर की गई है।…

Read More

मेरे उत्तराखंड की पहचान हैं चारों के चार धाम जीवन से थके मुसाफिरों का विश्राम हैं यह चारों धाम लाल बुरांस और फ्योली की महक है यहाँ के रास्तों पर घुंघुती और घिंडोरी की चहक सुन पाओगे यहां कल- कल बहती गंगा की हरिद्वार में यहाँ धार देव प्रयाग में होता नदियों का अद्भुत संगम यहां पहाड़ों की चढ़ती और उतराती राहों में मिलेगी चीड़ देवदार के सघन वृक्षों की लचकती बहकती टहनियों से होकर बहती हवा हमारे उत्तराखंड में मिलेंगे सीढीनुमा खेत रौनक इसकी बढाते है यहां शादियों में गावं के लोग खूब व्यस्त रहते यहाँ चारों धाम…

Read More

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान ‘Great Honour Nishan of Ethiopia’ से विभूषित किया जाना समस्त देशवासियों के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का क्षण है। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व, उनके मार्गदर्शन में भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ती सशक्त भूमिका, मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती स्वीकार्यता को स्पष्ट रूप से परिलक्षित करता है।

Read More