Author: Pahad ki Khabar

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना वैधानिक अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डोईवाला तहसील के ग्राम कण्डोगल कुडियाल (थानों) स्थित एक मस्जिद एवं मदरसा भवन को सील कर दिया है। प्राधिकरण की यह कार्रवाई उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत की गई।एमडीडीए के अनुसार संबंधित भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर बिना आवश्यक स्वीकृतियों के मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि परिसर में मदरसा भी संचालित किया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवश्यक विभागीय अनुमतियां और पंजीकरण…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें वन विभाग में 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग में 65 और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है। वर्षों के परिश्रम, अनुशासन,…

Read More

सेरेब्रल पाल्सी को चुनौती देकर अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” 10 किलोमीटर दौड़ पूरी की है। पच्चीस वर्षीय अनुराग रावत ने जनपद चमोली में 31 मई से 2 जून तक आयोजित हो रही “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में आत्मविश्वास और अटूट जज्बे का परिचय देते हुए लगभग 1 घंटा 45 मिनट में 10 किलोमीटर की कठिन दौड़ पूरी कर सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों को प्रेरित किया। ‘Beyond Limits, Beyond the Canyon’ के संदेश को साकार करते हुए अनुराग ने मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। मूल रूप से पौड़ी जनपद के निवासी तथा वर्तमान में दिल्ली…

Read More

देहरादून दिनांक 01 जून, 2026, उप जिला मजिस्ट्रेट कालसी प्रेम लाल ने अवगत कराया है कि लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना (300 मेगावाट) क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी 6 माह की अवधि तक प्रभावी रहेगा। उपमहाप्रबंधक (जनपद-प्रथम) लखवाड़ परियोजना डाकपत्थर तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालसी द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्टों में परियोजना क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों एवं संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी, मार्ग अवरोध, कार्यस्थलों पर अनधिकृत प्रवेश तथा अन्य गतिविधियों के कारण…

Read More

सीमांत जनपद चमोली की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आयोजित यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सीमांत गांवों को “देश का पहला गांव” मानते हुए उन्हें विकास…

Read More

हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-डीएम 9a3f2da6-fae3-437c-a3fc-faa167a0fcf8 c61548ff-b366-4e1b-8ff0-259608c2fad0 b87b4dc5-e5e7-41ff-9605-f56ac11eec2f 6fcb5020-f446-432d-8b15-eaea9c7d898f जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए अब प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाला जनता दरबार ‘समाधान दिवस’ के रूप में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायत एवं समस्याओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा, जिससे शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग, ट्रैकिंग और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों…

Read More

चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान प्रशासन के अनुसार अब देश-विदेश के पर्यटक घाटी का दीदार कर सकेंगे। यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह घाटी अपनी समृद्ध जैव विविधता, दुर्लभ हिमालयी जड़ी-बूटियों और रंग-बिरंगे फूलों के लिए प्रसिद्ध है। जुलाई से सितंबर के बीच यहां ब्रह्मकमल, ब्लू पोस्ता और कोबरा लिली सहित सैकड़ों प्रजातियों के फूल खिलते हैं, जो घाटी को अद्भुत सौंदर्य प्रदान करते हैं। घाटी के खुलने से स्थानीय पर्यटन और रोजगार गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Read More

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज आगामी निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) को सफल और प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को नगर निगम सभागार में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजरों और सहायक कार्मिकों के लिए दूसरे चरण का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना रहा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज न हो सके। *लोकतंत्र की मजबूती का आधार…

Read More

प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा भटवाड़ा पट्टी धारमंडल मे आज दिनांक 1 जून 2026 श्री केदारी नर्सिंग देवता मंदिर प्रांगण मे श्री नर्सिंग महापुराण का भव्य आयोजन ग्राम सभा की ध्याणियों के द्वारा किया गया जिसमे समस्त ग्राम सभा के युवाओ और वृद्धिजनों का भरपूर आशीर्वाद और सहयोग इस महायज्ञ के लिए प्राप्त हुवा. इस महाज्ञानयज्ञ मे आज प्रतापनगर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश्वर पैन्यूली जी ने कथा पांडाल मे पहुंचकर व्यासपीठ पर विराजमान पूजनीय व्यास जी श्री मुकेश रयाल जी के मुखारबिन्द से श्री नर्सिंग महापुराण ज्ञान यज्ञ का रशपान किया और साथ…

Read More

देहरादून, 31 मई 2026 होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट, देवी अहिल्याबाई होल्कर उत्सव समिति (उत्तराखण्ड) एवं एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सौरभ बहुगुणा जी रहे। इस अवसर पर देवी अहिल्या बाई होल्कर उत्सव समिति ने पद्म भूषण से सम्मानित एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More