देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने विद्यार्थियों और युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए राज्यव्यापी वर्चुअल साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। देहरादून के राजकीय नवोदय विद्यालय, तपोवन नालापानी स्थित ICT Virtual Classroom Studio से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 1100 से अधिक राजकीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के करीब 1.75 लाख छात्र-छात्राओं ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, हैकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर बुलिंग समेत विभिन्न विषयों पर सवालों के जवाब दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से खुद ‘Cyber Smart Citizen’ बनने और अपने परिवार व दोस्तों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
अधिकारियों ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर संपर्क करने या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को देखते हुए DGP ने राजकीय विद्यालयों में साइबर जागरूकता गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
#UttarakhandPolice #CyberAwareness #DeepamSeth #CyberSecurity #CyberCrime #DigitalSafety #Dehradun #UttarakhandNews #CyberSmartCitizen #1930 #CyberCrimeAwareness



