पुणे खड़कवासला से हुए पासआउट, डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता ने दी बधाई देहरादून। संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी के छात्रों गोपाल बाल्यान और अंशुल थापा समेत कई डीडीए डायमंड्स ने पुणे खड़कवासला से एनडीए 149 कोर्स से अंतिम पग पार कर एक बार फिर साबित कर दिया कि डीडीए देश की बेस्ट एकेडमी है। गोपाल बाल्यान और अंशुल थापा ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय डीडीए के निदेशक संदीप गुप्ता और उपनिदेशक दिव्या गुप्ता के उचित मार्ग दर्शन के साथ फेकल्टी, स्टडी मेटेरियल को दिया। साथ ही साप्ताहिक टेस्ट और एग्जाम से पहले होने वाले फुल लेंथ मॉक टेस्ट…
Author: Pahad ki Khabar
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, शिमला बाईपास सहित कई इलाकों में बीते दिनों महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ की गईं, जिनमें बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग शामिल रहे। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि राजधानी देहरादून के सुनियोजित विकास और मास्टर प्लान के पालन में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। आज मंगलवार को प्राधिकरण ने छरबा इंटर कॉलेज रोड स्थित मधुकर जोशी द्वारा लगभग 50 से 60 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई अमल में लाई।…
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन WFF के प्रदेश अध्यक्ष सतीश भंडारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने फिटनेस स्तर, अनुशासन और प्रस्तुति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर उपस्थित रहे और विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने fesher कैटेगरी के विजेता रमेश भारती (रायपुर ) को स्वर्ण पदक, ऋतिक बिष्ट ( रुद्रप्रयाग ) को रजत पदक व मोहम्मद उमर अंसारी ( हरिद्वार ) को कांस्य पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। उन्होंने पंजाब, हिमाचल प्रदेश,…
जनसुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्टों की प्रगति का किया सत्यापन, गुणवत्ता–समयबद्धता व आधुनिक जनसुविधाओं पर विशेष जोर *डोईवाला पार्क में पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण और सौंदर्य विकास पर विशेष जोर, उपाध्यक्ष ने नगर पालिका द्वारा निर्मित मोक्ष धाम का भी किया निरीक्षण* मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को उन्होंने डोईवाला, ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष द्वारा किए गए इस निरीक्षण का मुख्य…
इस विशेष सत्र में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। International Sanskrit Conference के अंतर्गत “भारतीय ज्ञान परम्परा एवं वैश्विक ज्ञान के विकास में संस्कृत का योगदान” विषय पर विस्तृत विमर्श हुआ। सम्मेलन में संस्कृत की समृद्ध विरासत, उसके वैज्ञानिक आयाम तथा विश्व बौद्धिक धरोहर में उसके योगदान पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए।
देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें ‘राष्ट्रीय अधिवेशन’ में देश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण पांडेय जी को प्रो. यशवन्त राव केलकर युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा एवं देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों, सेवा तथा जनभागीदारी से जोड़कर देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण हेतु…
देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत महोत्सव 2025 में लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही देवतुल्य जनता को संबोधित किया। देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति हमारे पूर्वजों की स्मृतियों और हमारी अस्मिता का प्रतीक है। हमारी सरकार लोक धरोहरों को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने, कलाकारों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने तथा विकास के साथ विरासत के संरक्षण को सर्वोपरि मानकर निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री Vinod Chamoli जी उपस्थित रहे।
कुंभ मेला 2027 का पहला शाही स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी 2027 को होगा। दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या 6 फरवरी, बसंत पंचमी 11 फरवरी, माघ पूर्णिमा 20 फरवरी और महाशिवरात्रि का अमृत स्नान 6 मार्च 2027 को होगा। फाल्गुन की अमावस्या का अमृत स्नान 8 मार्च 2027 को होगा। नव संवत्सर (नव वर्ष) अमृत स्नान 07 अप्रैल 2027, मेष संक्रांति अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027, श्री रामनवमी अमृत स्नान 15 अप्रैल और चैत्र पूर्णिमा का अमृत स्नान 20 अप्रैल 2027 को होगा। हमारी सरकार कुंभ को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य…
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आज अवैध निर्माण और गैरकानूनी प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान चलाया। लगातार बढ़ रहे अनधिकृत निर्माणों पर रोक लगाने के उद्देश्य से एमडीडीए की टीम सुबह से ही मैदान में उतरी और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों को चिन्हित कर कार्रवाई की। सबसे बड़ी कार्रवाई जस्सोवाल, चकराता रोड क्षेत्र में की गई, जहां रोशन नेगी द्वारा लगभग 22 बिघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी प्लाटिंग व्यवस्था को ध्वस्त…
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, देहरादून, उत्तराखंड की ओर से दिनांक 28-30 नवम्बर, 2025 के बीच ग्राफिक एरा यूनिर्वसिटी देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन एवं 20 वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें गंगा मैती परिवार संस्था, नई दिल्ली द्वारा (Prof) डॉ. के. के. शर्मा जी, पूर्व HoD, PG Medical College, हरिद्वार की अध्यक्षता में निः शुल्क आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी एवं एक्यूप्रेशर पद्धति से असाध्य रोगों के निदान हेतु उपचार किया गया साथ ही मां गंगा को निर्मल रखने सम्बधी जागरूकता व प्राचीन समय के उपयोगी पात्र जैसे तांबा, पीतल, मिट्टी…
