मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में मैरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान सभी में एक नई ऊर्जा का संचार करेेगा, नया उत्साह लाएगा तथा भविष्य में जीवन में आने वाली सभी परीक्षाओं में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के विचारों को आत्मसात करते हुए विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में बडा योगदान दे रहा है। इसके स्पष्ट प्रमाण हैं कि यदि कोई भी कार्य अच्छी सोच के साथ कड़ी मेहनत के साथ निरंतर…
Author: Pahad ki Khabar
जग की जननी, दुर्गा माता, संकट हरती धानी, अंधियारे में दीप बनी तू, तू ही सुख की रानी। करुणा की तू मूर्ति विशाल, आँचल में संसार, जब अत्याचार बढ़े, तब फूटता है क्रोध का ज्वार। शिव के सम चित धैर्य धरे जो, भैरव सम रौद्र भरे जो, कर में खप्पर, रक्त पिपासिनि, चरणों में भय डरे जो। भाल चमकता ज्वाला जैसा, नयनों में अंगार, महिषासुर तक काँप उठा था, सुन तेरा हुंकार। तू काली, चंडी, अन्नपूर्णा, तू सृष्टि की धार, तू ही सृजन, तू ही संहारिणि, तू ही शाश्वत सार। जब-जब भू पर पाप बढ़ा है, तूने लिया अवतार,…
प्रशासन के सामने 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पेपर लीक कांड एक गंभीर चुनौती बनकर सामने आया। पेपर लीक कांड ने न केवल हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में डाल दिया है, बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वच्छ छवि और सरकार की साख पर भी करारा धक्का लगाया । सीएम धामी ने इस चुनौती को “पेपर जिहाद” करार देते हुए अब निर्णायक मिशन का एलान किया है। लेकिन इस घटना ने यह भी साफ कर दिया है कि सिस्टम की दीवारें अभी उतनी मजबूत नहीं हुई हैं जितनी जनता अपेक्षा कर रही थी। यही वजह…
भाजपा ने प्रदेश छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी को मिली 90 प्रतिशत से अधिक जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि कालेज कैंपस मे युवाओं की यह सफलता पार्टी के लिए शुभ संकेत और विपक्षियों के मंसूबों पर करारी चोट है। छात्रों की जीत को बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हे जीत के इस सिलसिले को बनाये रखने की जरूरत है। उन्होंने छात्र संघ चुनाव के सभी मतदाताओं को भी अपने लोकतांत्रिक अधिकार के उपयोग पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राज्य के अधिकांश शिक्षण संस्थानों,…
डोन्ट मिस ए बीट रही कार्यक्रम की थीम: डाॅक्टरों ने साइक्लोथॉन और वॉकथॉन से दिया दिल को स्वस्थ रखने का संदेश, विश्व हृदय दिवस पर कार्डियोलॉजी विभाग का जनजागरूकता अभियान, सैकड़ों डॉक्टर और हेल्थ स्टाफ हुए जनजागरूकता रैली में शामिल देहरादून। विश्व हृदय दिवस (वल्र्ड हार्ट डे) के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने रविवार को भव्य साइक्लोथॉन और वॉकथॉन का आयोजन किया। डोन्ट मिस ए बीट रही कार्यक्रम की थीम इस अभियान में अस्पताल के सैकड़ों डॉक्टरों और हेल्थ स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियाँ लिए प्रतिभागियों ने लोगों को हृदय…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर चला एम.डी.डी.ए. का बुलडोज़र देहरादून। शहर और आसपास अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शनिवार को प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने कई क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दर्जनों बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया और कई व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। एम.डी.डी.ए. उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि शहर को अव्यवस्थित और अवैध तरीके से फैलने नहीं दिया जाएगा। नियम विरुद्ध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनता को भी संदेश दिया कि वे…
देहरादून द्वारा संचालित वैक्यूम बेस्ड रोड़ स्वीपिंग मशीन का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून को साफ सुथरा आधुनिक शहर बनाने की दिशा में नगर निगम देहरादून के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्मार्ट तकनीक आधारित यह पहल राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के उद्देश्यों को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित बनाने के लिए तकनीक के माध्यम से सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा बेड़े में शामिल की गई उन्नत मशीनों से सड़कों की नियमित सफाई अधिक प्रभावी और तेजी…
बहुत चर्चित पेपर लीक प्रकरण में देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के समस्त युवाओं के साथ डॉ मुकुल शर्मा ने स्वयं जाकर प्रतिभाग किया आपने सभी युवाओं को मोटिवेट करते हुए बोला कि आपकी आवाज पूरे उत्तराखंड की आवाज है आज का युवा हमारा भविष्य है जो कुछ भी युवाओं के साथ हुआ है निश्चित रूप से वह गलत हुआ है अगर हमारा युवा हमारी सरकार से सीआईडी जांच के लिए बोलता है तो सरकार को इसमें कोई हिचक नहीं होनी चाहिए बड़ा दुर्भाग्य है कि आज हमारा युवा सड़क पर बैठा है और अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा…
मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 सितंबर से लागू हुई जी.एस.टी. की नई दरें प्रदेश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इसका सीधा लाभ अब जनता को मिलने लगा है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जन जागरूकता गतिविधियों को और अधिक व्यापक और प्रभावी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाएँ और ग्राम सभाओं, नगर निकायों के हर छोटे बड़े कारोबारी तक पहुंचे। उन्होंने कहा इस अभियान के माध्यम से हमने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के क्षेत्र में भी क्रांति लाने…
ब्रह्माकुमारीज के मिडियविंग द्वारा आबू रोड के शांतिवन में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का शुभारंभ राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस अवसर पर देशभर से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो और वेब मीडिया से जुड़े 1500 से अधिक पत्रकार, संपादक और संवाददाता उपस्थित रहे। चार दिवसीय इस महासम्मेलन का मुख्य विषय “शांति, एकता और विश्वास” रखा गया है। मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि समाज में शांति और विश्वास कायम करने में मीडिया की अहम भूमिका रही है। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र की जड़ों को सींचने वाला स्तंभ बताते हुए कहा…
