अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई, अजबपुर कला मोथरोवाला रोड पर अवैध व्यावसायिक निर्माण सील मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने नियमविरुद्ध निर्माणों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए, देहरादून क्षेत्र में एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अजबपुर कला मोथरोवाला रोड, प्राथमिक विद्यालय के निकट श्री कोठियाल द्वारा किये जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सयुंक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता जयदीप राणा और सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण नियमविरुद्ध निर्माणों के…
Author: Pahad ki Khabar
जब राधा ने कृष्ण को देखा, आँखें बंद , पर हृदय दीप्त था। प्रेम संज्ञा नहीं, वो तो श्वास की अंतिम बौध था। उद्धव ने ग्रंथ खोले, श्लोकों में सत्य खोजा, पर गोकुल की गोपियाँ निशब्द भाव में डूबी थीं,मौन ही उनका बोध था। प्रेम अंधा है, उद्धव बोले, राधा हँसी, कहा, “तो दृष्टि किसकी?” तुमने ज्ञान की बात की, पर क्या कभी प्रीत की पीर सीखी?” कृष्ण ने जब मुरली रख दी, और गीता थमा दी जग को, तब भी राधा वहीं थी, जहाँ राग अधूरा था क्योंकि प्रेम कभी पूर्ण नहीं होता, वो तो अनंत में भी अपूर्णता…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क, देहरादून में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय के संकल्प को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने…
यह पुरस्कार हमारे शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्ट योगदान का सम्मान है। समारोह में प्रतिभाग कर यह अनुभव हुआ कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। ऐसे सम्मान कार्यक्रम निश्चित ही सभी को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। शिक्षा जगत से जुड़े सभी सम्मानित पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइकोमेट्रिक काउंसलिंग भारत तथा सांख्य योग फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ मुकुल शर्मा ने आज उत्तराखंड की प्रख्यात शिक्षाविद डॉ मोना खन्ना जी को उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अदभुत तथा कौशल पूर्ण योगदान के लिए मार्गदर्शक श्री सम्मान 2025 से नवाजा
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की ओर से नए वर्ष के लिए प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें 12 विभागों की परीक्षाओं को शामिल किया गया है। उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश की परीक्षा 19 से 22 जनवरी 2026 तक, प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज की मुख्य वस्तुनिष्ट प्रकार परीक्षा 25 जनवरी 2026, समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 31 जनवरी 2026, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज की परीक्षा आठ फरवरी 2026, अपर निजी सचिव परीक्षा 14 मार्च 2026, अधिक्षिका परीक्षा 23 मार्च 2026, प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज की परीक्षा पांच अप्रैल 2026, सहायक निदेशक परीक्षा 12 अप्रैल 2026, प्रवक्ता…
Day -3- लक्ष्मण परशुराम संवाद, राम विवाह “श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 देहरादून (पंजी)” द्वारा उत्तराखंड की प्राचीन गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी पुरानी टिहरी की 1952 से होने वाली प्राचीन रामलीला को टिहरी के जलमग्न होने के बाद देहरादून में पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है और इस हेतु इस वर्ष देहरादून के “श्री गुरु नानक मैदान रेसकोर्स” में भव्य रामलीला महोत्सव 2025 का मानसून चार दिन नवरात्रों में 22 से 3 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। आज भव्य रामलीला महोत्सव का तृतीया दिवस – “राज्य आंदोलनकारी सम्मान दिवस” के रूप में मनाया गया। *” श्री रामकृष्ण लीला समिति…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अंतर्गत विकास खण्ड मोरी के ग्राम पंचायत ओडाठा के बामसू गांव में महासू देवता के पास सौन्दर्यीकरण एवं सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किये जाने हेतु 99 लाख तथा विकासखण्ड मोरी के महासू देवता मंदिर ठडियार के सौन्दर्यीकरण एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य हेतु 01 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के अंतर्गत ग्राम सभा मदकोट में शिव मंदिर सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 27 लाख के साथ ही जनपद चमोली के…
एमडीडीए ने अवैध निर्माणों पर कड़ा रुख अपनाया, कई बहुमंजिला भवन सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपने क्षेत्रांतर्गत अवैध निर्माणों और प्लाटिंग पर कार्रवाई जारी रखी है। इस दौरान कई बहुमंजिला निर्माणों को सील कर दिया गया। प्राधिकरण का यह कदम शहर में शहरी नियोजन और सुरक्षित विकास सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। एमडीडीए की यह कार्रवाई शहर में अवैध निर्माणों और प्लाटिंग की घटनाओं को रोकने, नियमों का पालन सुनिश्चित करने और शहरी विकास को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा हम शहर में…
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा एवं जीवन जीने की एक पद्धति है, जिसने सदियों से मानवता को निरोगी जीवन का मार्ग दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने आयुष चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरकार के सतत प्रयासों और पहल के परिणामस्वरूप लाखों की संख्या में नागरिक आयुर्वेद से लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में आयुर्वेद और योग पद्धति को बढ़ावा देने के…
