Author: Pahad ki Khabar

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को स्वच्छ उत्सव – 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और सभी प्रदेशवासियों से स्वच्छता की मुहिम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सेवा स्वच्छता से संबंधित नियमित कार्यक्रम किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने…

Read More

आज दिनांक 17 सितम्बर, 2025 को यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय सहित विभिन्न परियोजनाओं, विद्युत गृहों तथा कार्यालयों में देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में भी हर वर्ष की भांति इस अवसर पर पारंपरिक पारंपरिक विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन एवं विभिन्न यंत्रों और औजारों की पूजा की गई। निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को न केवल ब्रह्मा जी का पुत्र माना गया है, बल्कि उन्हें ब्रह्मांड का शिल्पी भी कहा जाता है। वे अभियंताओं, शिल्पियों तथा कारीगरों…

Read More

उत्तराखंड के गढ़वाल व कुमाऊं क्षेत्र में पिछले कल रात्रि हुई अतिवृष्टि और भीषण बादल फटने की आपदा ने मानवता को गहरे आघात से झकझोरा है। विशेषकर देहरादून के मालदेवता, सहस्त्रधारा, प्रेमनगर, डोईवाला, टपकेश्वर मंदिर, सहसपुर और ग्राम परवल में भारी जन-धन की क्षति हुई है। ग्राम परवल में आई अचानक बाढ़ की चपेट में कई लोग घायल हुए और दुख की बात यह है कि अब तक 11 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। अनेक लोग अभी भी लापता हैं और खोजबीन का कार्य जारी है। इस आपदा की दुखद सूचना मिलते ही मैं तत्काल प्रेमनगर हॉस्पिटल…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी पचहत्तर वर्ष के हो गये हैं। यह अवसर केवल उनके जीवन की एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारतीय राजनीति के एक अहम अध्याय का प्रतीक भी है। मोदी का जीवन असाधारण संघर्ष, धैर्य और राजनीति में उत्थान का उदाहरण माना जाता है। बचपन में एक छोटे नगर के स्टेशन पर चाय बेचने वाले लड़के से देश के सर्वाेच्च पद तक पहुँचने की उनकी यात्रा ने करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है। नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर नगर में हुआ। उनका परिवार आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न नहीं…

Read More

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 50वां जन्मदिन है। आमतौर पर नेता अपना जन्मदिन भव्य समारोहों के साथ मनाते हैं, लेकिन धामी ने इस बार एक अलग ही रास्ता चुना है। एक तरफ राज्य में देर रात से ही बादल फटने की घटनाओं ने कहर बरपाया हुआ है, तो दूसरी तरफ सीएम ने अपने जन्मदिन को सादगी और सेवा के साथ मनाने का फैसला किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने जन्मदिन पर किसी भी तरह के उत्सव या औपचारिक कार्यक्रम से दूर रहने का फैसला किया है। उन्होंने कहा…

Read More

देहरादून, 15 सितम्बर। द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तराखंड स्टेट सेंटर देहरादून द्वारा भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 164वीं जयंती पर 58वां इंजीनियर्स डे समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष का विषय “अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकीय उत्कृष्टता : भारत के तकनीकी दशक को गति देना” रखा गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओंकार सिंह ने विशिष्ट अतिथि इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया के पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर नरेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग इंजीनियर सुभाष पांडे, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर राजेश चंद्र शर्मा, उत्तराखंड रियल इस्टेट नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष अमिताभ…

Read More

प्रदेश पदाधिकारी घोषणाCA राजेश्वर पैन्यूली सह -संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवम् प्रवक्ता (पैनिलिस्ट ) बीजेपी,उत्तराखण्ड देहरादून: उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभाग में 42 लोगों को दायित्व दिए गए हैं. जिसमें दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है. जबकि, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गई है. वहीं, पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है. रुचि भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष और अन्य मोर्चा में…

Read More

मन के द्वंद्व की रणभूमि पर, . द्वंद हमें भरमाता है ll खुद ही खुद से लड़ता है जब .जीत नहीं मन पता है ll युद्ध मन का होता विचित्र शत्रु पहचान न पाता हैll मन ही हमको उलझाता है, मन ही हमको डराता है ll बाहरी युद्ध तो जीत जाते, अंतर्मन युद्ध हराता है ll मन माया में जब भी फसता, विलुप्त विवेक हो जाता है ll जब करते प्यार छलावे से तो मन शत्रु बन जाता है ll मायावी मन छलिया विवेक, अधर्म की राह दिखाता है ll सत पथ से कर विमुख हमें, माया पथ पर भटकाता…

Read More

मसूरी में अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, हर सप्ताह सेक्टर वार होगी कार्रवाई देहरादून/मसूरी। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मसूरी में बढ़ते अवैध निर्माणों को लेकर कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। शहर की नैसर्गिक सुंदरता और योजनाबद्ध विकास को बचाने के लिए प्राधिकरण ने सुनियोजित और चरणबद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। मसूरी में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति शिरकत करने पहुचें एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा प्राधिकरण क्षेत्र के सभी सेक्टरों में हर सप्ताह एक दिन पूरी टीम एक-एक सेक्टर में जाकर सर्वेक्षण और रैंडम चेकिंग करेगी। अवैध निर्माण मिलने पर…

Read More

भारत के राष्ट्रपति से राष्ट्रपति पदक प्राप्त देहरादून के प्रख्यात मनोवैज्ञानिक मुकुल शर्मा जी ने देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मिसटर एंड मिस देहरादून को को अपने मोटिवेशनल सेशन में युवाओं को सेल्फ मैनेजमेंट ड्रीम बिल्डिंग सेल्फ बिलीफ सिस्टम विजन एक्शन और नॉलेज के साथ-साथ हमेशा आगे बढ़ाने की सोच के लिए प्रेरित किया डॉ शर्मा ने सभी युवाओं को बताया की सफल होने के लिए आपका विजन होना बहुत जरूरी है कि आप आने वाले समय में सच में अपने आपको कहां देखते हैं इस संस्था के संचालक श्री विनायक तथा श्रीमती आकांक्षा व श्रीमती सात्विका गोयल…

Read More