नई दिल्ली स्थित यशोभूमि आईआईसीसी में आयोजित आईसीआरटी भारतीय उपमहाद्वीप जिम्मेदार पर्यटन पुरस्कार -2025 समारोह में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड को सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिम्मेदार पर्यटन साझेदारी के लिए हुआ एमओयू उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को यशोभूमि (आईआईसीसी), द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित आईसीआरटी भारतीय उपमहाद्वीप जिम्मेदार पर्यटन पुरस्कार-2025 एवं बीएलटीएम व्यापार शो में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप कार्य करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्यटन क्षेत्र के सतत विकास और…
Author: Pahad ki Khabar
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों पर नकेल कसने के लिए सघन अभियान तेज कर दिया है। अब हर शनिवार को विशेष टास्क फ़ोर्स द्वारा औचक निरीक्षण कर अवैध निर्माणों को नोटिस जारी करने के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार अवकाश होने पर यह कार्रवाई शुक्रवार को होगी। प्राधिकरण के अनुसार आगामी शनिवार (20 सितम्बर) को पछवादून के डाकपत्थर, विकासनगर और हरबर्टपुर क्षेत्रों में तथा 27 सितम्बर को सहसपुर, भाऊवाला और सेलाकुई क्षेत्रों में टीम तैनात की जाएगी। टास्क फ़ोर्स को कम से कम 10 अवैध निर्माण सील/ध्वस्त करने का लक्ष्य दिया…
उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट पार्क की खरबों रुपए की संपत्ति मिलीभगत से बाबा राम देव के व्यावसायिक साझीदार आचार्य बालकृष्ण को मात्र एक करोड़ रुपए प्रति वर्ष की दर पर पंद्रह साल के लिए लीज पर देने और उसे आगे और पंद्रह वर्ष के लिए बढ़ाने का प्रावधान करने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के आह्वाहन पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया व ऐलान किया कि इस पूरे घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की घोषणा तक…
भ्रष्टाचार के बल पर सरकार चलाने वाले नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली का युवाओं ने तख्तापलट कर दिया। इसके बावजूद ओली की अकड़ नहीं गई । नेपाल में हुए हिंसक वारदात और अपनी सरकार का तख्तापलट का दोष भारत पर मढ़ दिया है। नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने नाम लिए बिना तख्तापलट के लिए भारत को दोष दिया है। उन्होंने कहा कि राम नेपाल में जन्में थे और लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा हमारा है। मैं इन बयानों से पीछे हट जाता तो मुझे और मौके मिलते।नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली लंबे समय…
तीर्थराज सम्मेद शिखर जी की पावन धरा पर आयोजित विश्व-मैत्री महोत्सव आध्यात्मिक गरिमा और सामाजिक सहभागिता के साथ भव्यता से सम्पन्न हुआ। श्रद्धेय श्री देवेन्द्र ब्रह्मचारी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में महावीरायतन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस विराट महोत्सव ने सम्पूर्ण झारखंड ही नहीं, बल्कि समस्त भारत को गौरवान्वित किया। बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान, गिरिडीह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चैधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और गौरवशाली बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज तथा आचार्य श्री समयसागरजी महाराज के मंगल चित्र अनावरण से हुआ। इसके पश्चात् परम पूज्य…
भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने का ऐलान व आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और हताहतों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान पर आभार व्यक्त किया है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी जी का उत्तराखंड प्रेम जगजाहिर है व आपदा के समय उनका यह दौरा एक अभिभावक की तरह है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न माध्यम से…
एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में अवैध व्यवसायिक/आवासीय भवनों पर सीलिंग की कार्यवाही, नियम विरुद्ध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं – बंशीधर तिवारी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) लगातार अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ सख़्त अभियान चला रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रदेश में नियोजित और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने के लिए अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में कार्रवाई प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा…
इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत किये जा रहे अभिनव प्रयासों एवं संस्कृत ग्रामों में ग्रामीणों को संस्कृत संभाषण के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन एवं सरंक्षण हेतु प्रदान किये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने उपरोक्त कार्यों हेतु सचिव की सराहना करने के साथ-साथ कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के अंतर्गत ‘मेरी योजना ‘ पुस्तक के अगले संस्करण पर कार्य करने हेतु भी निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों पर उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अगुवाई में मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बीते एक माह के भीतर प्राधिकरण ने लगभग 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया और ऋषिकेश सहित विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला इमारतों समेत दर्जनों निर्माणों को सील किया है। कहाँ-कहाँ हुई बड़ी कार्रवाई डोईवाला के झाबरावाला में 18 बीघा, रानीपोखरी के डांडी गांव में 10 से 12 बीघा, भानियावाला के बक्सारवाला में 25 बीघा और देहरादून…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर वक्ता, समाज सुधारक एवं भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री रहते हुए पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके विचार हमें सदैव जनसेवा और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
