सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल…
Author: Pahad ki Khabar
देहरादून। आदित्य बिरला ग्रुप की प्रतिष्ठित कंपनी बिरला पिवट द्वारा देहरादून में गैलरी, टाइल्स एवं बाथवेयर सेगमेंट का एक अत्याधुनिक फ्रेंचाइजी शोरूम लॉन्च किया गया। इस शोरूम का उद्घाटन उत्तराखंड स्टेट हेड नौकेश भट्ट, दिल्ली एरिया मैनेजर अभिषेक श्रीवास्तव तथा फ्रेंचाइज़ी पार्टनर श्री सालासर मार्बल एंड ग्रेनाइट के स्वामी दिनेश राम चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड स्टेट हेड नौकेश भट्ट ने कहा कि, बिरला पिवट गैलरी का यह शोरूम उत्तराखंड में हमारी उपस्थिति को और अधिक सशक्त बनाएगा। हम राज्य के सभी जिलों में जल्द ही बिरला पिवट गैलरी के और शोरूम्स खोलने की…
पांच वाला रूम ढाई हजार का हुआ: नैनीताल में ठहरना है तो चले आएं, 50 फीसदी कम हुआ होटलों का किराया ऑफ सीजन के दौरान नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में अब सैलानी कम पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई होटल कारोबारियों ने पर्यटकों को होटलों के कमरे के किराये में 40 से 50 फीसदी तक छूट देना शुरू कर दिया है। मानसून आते ही नैनीताल के होटलों के किराये में 40 से 50 फीसदी तक छूट मिलने लगी है। अब पांच हजार में मिलने वाले कमरे ढाई से तीन हजार रुपये में मिल रहे हैं। ऑफ सीजन के दौरान…
प्रतियोगिता के आधार पर होगा युवा एशियाई प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का चयन। देर रात तक चले मुकाबलों में हरियाणा की टीमों ने जीता खिताब। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम युवा (अंडर-18) राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप का भव्य समापन हरिद्वार में हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में देशभर की 28 राज्यों की टीमों के साथ-साथ स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया साई की टीम ने भी प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। चार दिन चली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैदान पर शअपना दमखम दिखाया। बालक वर्ग के फाइनल में चंडीगढ़ तथा…
उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित डॉक्टरों को उनके स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए बुद्धिजीवी फाउंडेशन द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मानित किया गया। एटलांटिस क्लब, पंडितवाड़ी चकराता रोड देहरादून में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित एनजीओ बुद्धिजीवी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से चिकित्सा समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। इस आयोजन में 100 से अधिक मेहमानों की उपस्थिति रही, जिनमें देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हल्द्वानी सहित अन्य क्षेत्रों के 40 से अधिक डॉक्टर शामिल थे।यह कार्यक्रम भारतीय चिकित्सा क्षेत्र के अग्रदूत डॉ.…
” नगर निगम देहरादून में 10 वर्षों से होर्डिंग/यूनिपोल के ‘ संभावित Cartel के खेल” पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त कार्यवाही ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं, कहा ऊर्जावान नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई गति देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन के पश्चात आज राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को सीए राजेश्वर पैन्यूली ने शुभकामनायें दी. बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि भट्ट का संगठनात्मक अनुभव, जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के साथ उनका जीवंत संवाद, पार्टी की शक्ति का आधार रहा है। उन्होंने कहा, भट्ट के नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक रूप से न केवल सुदृढ़…
देहरादून, 01 जुलाई 2025 — एटलांटिस क्लब, पंडितवाड़ी चकराता रोड देहरादून में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित एनजीओ बुद्धिजीवी फाउंडेशनद्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से चिकित्सा समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। इस आयोजन में 100 से अधिक मेहमानों की उपस्थिति रही, जिनमें देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हल्द्वानी सहित अन्य क्षेत्रों के 40 से अधिक डॉक्टर शामिल थे। यह कार्यक्रम भारतीय चिकित्सा क्षेत्र के अग्रदूत डॉ. बी. सी. रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि की स्मृति में आयोजित किया गया था। शाम को आयोजित इस समारोह में सम्मान कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लाइव संगीत का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य डॉक्टरों के निस्वार्थ योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना था। उत्तराखंड चिकित्सा विभाग के निदेशक डॉ.…
उत्तराखंड की बालक तथा बालिका वर्ग में दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। प्रतियोगिता के आधार पर चुनी जाएगी एशियन यूथ चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम। हरिद्वारदिनांक: 30 जून 2025 प्रथम राष्ट्रीय युवा कबड्डी चैंपियनशिप 2025 के तीसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए जिनमें देशभर से आई हुई टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। स्कोर सहित आज के प्रमुख मैचों का विवरण इस प्रकार है: बालक वर्ग बालिका वर्ग सभी विजेता टीमें आज देर शाम तक चलने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आमने-सामने होंगी।यह प्रतियोगिता न केवल राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को…
विषय – प्रथम राष्ट्रीय यूथ कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन।
