
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देहरादून स्थित सांस्कृतिक प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में राज्य सरकार ने विकास, सुशासन, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, आधारभूत ढांचे और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने हरेला महोत्सव के अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरित उत्तराखंड के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
#SubodhUniyal #PushkarSinghDhami #Harela #Uttarakhand #BhagatSinghKoshyari



