………………
सबके लिये जीती हूँ मै l
एक माँ थी
जो मेरे लिये जीती थी l
सबके पसंद का खाना बनाती हूँ मै l
एक माँ थी
जो मेरी पसंद का खाना बनाती थी l
पूरे घर को सजाती हूँ मै l
एक माँ थी
जो मेरे ख्वाबों को सजाती थी l
सबके इंतजार मे रहती हूँ मै l
एक माँ थी
जो मेरा इंतजार करती थी l
सबके लिये जीती हूँ मै l
एक माँ थी
जो मुझ पर मरती थी l
अनीता चमोली
देहरादून ( उत्तराखंड )



