Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ‘सिर्फ डिग्री नहीं, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी भी बनाएं पहचान’ : बंशीधर तिवारी
  • यूपीसीएल बोर्ड की बैठक में अहम फैसले, 12 नए बिजली उपकेंद्रों को मंजूरी
  • हरेला पखवाड़े पर ग्राम बंडिया में वृक्षारोपण, गीता धामी के निर्देशन में सैकड़ों पौधों का वितरण
  • चम्पावत की सीएम घोषणाओं में तेजी लाने के निर्देश, विभागों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के आदेश
  • विज्ञान और नवाचार से विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते कदम, साइंस सिटी में स्कूली बच्चों का होगा नियमित भ्रमण
  • राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
  • दो चोरी के मोबाइल बरामद, नशे की लत पूरी करने के लिए देता था वारदात को अंजाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
  • सीमांत गांवों से लौटे युवाओं से पीएम मोदी का संवाद, बोले— ‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, बॉर्डर के गांव ही भारत का पहला पड़ाव’
  • मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात
Tuesday, July 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » चम्पावत की सीएम घोषणाओं में तेजी लाने के निर्देश, विभागों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के आदेश
उत्तराखण्ड

चम्पावत की सीएम घोषणाओं में तेजी लाने के निर्देश, विभागों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के आदेश

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJuly 27, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

प्रमुख सचिव, वित्त श्री रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रमुख सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के साथ उनकी प्रभावी निगरानी के लिए विभागाध्यक्षों को प्रत्येक सप्ताह तथा विभागीय सचिवों को 15 दिन में समीक्षा करने के निर्देश दिये। 

प्रमुख सचिव ने इस संबंध में विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने तथा पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव ने चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की वर्ष 2021 से वर्षवार विभागीय लम्बित घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी, सीएम घोषणाओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जिन घोषणाओं के शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उनके शीघ्र शासनादेश जारी किए  जाएं। सभी विभाग आपसी समन्वय से जिन घोषणाओं को समायोजित या विलोप्ति किया जाना है, उनकी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करें तथा तत्संबंधित सूचना की प्रति घोषणा सेल को भी उपलब्ध कराएं ।

बैठक में विधान सभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत गोलू देवता, घोडाखाल व चितई को मिलाकर एक विशेष गोल्ज्यू कॉरिडोर बनाए जाने की घोषणा के संबंध में अवगत कराया गया कि व्यय वित्त समिति की संस्तुति एवं सीएम का अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है। इस पर प्रमुख सचिव ने पत्रावली वित्त विभाग को भेजने के निर्देश दिए। 

बैठक में अवगत कराया गया कि चम्पावत में जिम कार्बेट ट्रेल बनाने को लेकर पूर्व में नामित कार्यदायी संस्था लोनिवि के स्थान पर उत्तराखण्ड राज्य अवस्थापना विकास निगम ब्रिडकुल को नामित किया गया है। इस पर प्रमुख सचिव ने जल्द शासनादेश जारी करने तथा एक सप्ताह के अन्दर डीपीआर भेजने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि घोषणा के तहत आंशिक रूप से चूका ट्रैक रूट सुदृढीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी चम्पावत को नगर क्षेत्र चम्पावत में सीवर लाइन के काम का यूयूएसडीए के साथ परीक्षण कर 15 दिन के अन्दर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने जवाहर नवोदय विद्यालय लटौली चम्पावत में क्रीड़ा मैदान विस्तारीकरण हेतु जिलाधिकारी को टी.ए.सी. संस्तुति सहित युवा कल्याण विभाग को उपलब्ध कराने, हनुमान मंदिर मेला स्थल का सौन्दर्यीकरण के संबंध में प्रकरण वन क्षेत्र से बाहर होने संबंधी रिपोर्ट प्रेषित करते हुए घाोषणा को धर्मस्व/पर्यटन विभाग को भेजने हेतु तथा नारियाल गांव में एबीसी सेंटर श्वान बंधियाकरण की स्थापना को लेकर शीघ्र निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में 220/33 केवी विद्युत स्टेशन स्थापना के संबंध में अवगत कराया गया कि इसका शासनादेश और अनुबन्ध हो चुका है तथा कार्य गतिमान है। प्रमुख सचिव ने पारेषण लाइन हेतु 0.9552 हेक्टेयर वन भूमि को गैरवानिकी में परिवर्तित किए जाने हेतु सैद्धान्तिक स्वीकृति के लिए अपर सचिव वन एवं पर्यावरण को आवश्यक निर्देश दिए ।

बैठक में अवगत कराया गया कि गुरू गोरखनाथ धाम में गोरखनाथ मंदिर सड़क का चौड़ीकरण कार्य एवं चम्पावत में रोजवेज स्टेशन में आधुनिक सुसज्जित मल्टी स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्पलैक्स निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

बैठक में सचिव डॉ. एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, श्री विनोद कुमार सुमन, श्री युगल किशोर पंत, श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) श्री कपिल लाल, अपर सचिव श्री नवनीत पाण्डेय, डॉ. आनन्द श्रीवास्तव, श्री गिरधारी सिंह रावत, श्री मनुज गोयल, सुश्री कल्याणी, श्री सुरेश चन्द जोशी, श्री एस.एल. सेमवाल, श्री संतोष बडोनी, अपर निदेशक सूचना श्री आशिष कुमार त्रिपाठी सहित अन्य विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

‘सिर्फ डिग्री नहीं, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी भी बनाएं पहचान’ : बंशीधर तिवारी

July 27, 2026
Read More

यूपीसीएल बोर्ड की बैठक में अहम फैसले, 12 नए बिजली उपकेंद्रों को मंजूरी

July 27, 2026
Read More

हरेला पखवाड़े पर ग्राम बंडिया में वृक्षारोपण, गीता धामी के निर्देशन में सैकड़ों पौधों का वितरण

July 27, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
उत्तराखण्ड

‘सिर्फ डिग्री नहीं, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी भी बनाएं पहचान’ : बंशीधर तिवारी

July 27, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून। डीजी सूचना एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों से…

Read More

यूपीसीएल बोर्ड की बैठक में अहम फैसले, 12 नए बिजली उपकेंद्रों को मंजूरी

July 27, 2026

हरेला पखवाड़े पर ग्राम बंडिया में वृक्षारोपण, गीता धामी के निर्देशन में सैकड़ों पौधों का वितरण

July 27, 2026

चम्पावत की सीएम घोषणाओं में तेजी लाने के निर्देश, विभागों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के आदेश

July 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

‘सिर्फ डिग्री नहीं, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी भी बनाएं पहचान’ : बंशीधर तिवारी

July 27, 2026

यूपीसीएल बोर्ड की बैठक में अहम फैसले, 12 नए बिजली उपकेंद्रों को मंजूरी

July 27, 2026

हरेला पखवाड़े पर ग्राम बंडिया में वृक्षारोपण, गीता धामी के निर्देशन में सैकड़ों पौधों का वितरण

July 27, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.