
देहरादून। फैशन, ग्लैमर, प्रतिभा और महिला सशक्तिकरण का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब “Miss & Mrs फॉरेवर इंटरनेशनल 2026” एवं “फॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक सीजन-5” का भव्य आयोजन The Shahsanshai रिसोर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शानदार आयोजन ने फैशन जगत के साथ-साथ महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को एक नया मंच प्रदान किया।
देशभर से आई प्रतिभागियों ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सोनम शाह और शेखर चौधरी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को भव्य और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आकर्षक रैंप शो, बेहतरीन सजावट और उम्दा व्यवस्थाओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड्स में प्रतिभागियों ने अपनी कला, स्टाइल और आत्मविश्वास का बेहतरीन परिचय दिया। मिसेज़ कैटेगरी में सपना झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया, जबकि मिस कैटेगरी में आस्था रुपेन ने खिताब जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विजेताओं को जूरी और दर्शकों की ओर से भरपूर सराहना मिली। दोनों विजेताओं ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, मेहनत और आयोजकों द्वारा दिए गए मंच को दिया।
कार्यक्रम की जूरी सदस्य शेला बिलाल ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी पहचान बनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वहीं विशेष सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित मान्या सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है।
इस भव्य आयोजन में लगभग 100 से 150 अवॉर्ड्स वितरित किए गए, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में मैनेजमेंट टीम की जिम्मेदारी शमा शेख ने निभाई, जबकि पूरे आयोजन का प्रोडक्शन कार्य उर्स प्लानर द्वारा शानदार तरीके से संपन्न किया गया।
“Miss & Mrs फॉरेवर इंटरनेशनल 2026” एवं “फॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक सीजन-5” केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और सशक्तिकरण को समर्पित एक प्रेरणादायक मंच साबित हुआ। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। यह यादगार आयोजन फैशन और एंटरटेनमेंट जगत में अपनी अलग पहचान छोड़ गया।



