Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम
  • औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश
  • PM आवास योजना की परियोजनाएं 30-45 दिन में पूरी करने के निर्देश, आवास विभाग ने सख्त की निगरानी
  • “सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत” थीम पर देहरादून में मनाया गया जीएसटी दिवस 2026
  • डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणाएं, उत्तराखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
  • उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ, CM धामी बोले- हर बच्चे को मिलेगी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
  • मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील
  • ऋषिकेश में MDDA का बुलडोजर एक्शन, पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण, भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई
  • सूचना विभाग में प्रमोशन: रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक, शासन ने जारी किया आदेश
  • उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!
Thursday, July 2
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » उदयन शालिनी फैलोशिप के अंतर्गत देहरादून से तीस छात्राओं का छात्रवृत्ति हेतु चयन।
उत्तराखण्ड

उदयन शालिनी फैलोशिप के अंतर्गत देहरादून से तीस छात्राओं का छात्रवृत्ति हेतु चयन।

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJuly 29, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

सपनों को मिले पंख, देहरादून में गूंजा शालिनी बनने का संकल्प

उदयन केयर ट्रस्ट लगभग तीस वर्षों से सामाजिक एवं शैक्षिक आदि क्षेत्रों मेंविभिन्न रचनात्मक कार्य कर रहा है। अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के लिए घर एवं परिवार की व्यवस्था के साथ ही यह संस्था आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा, कैरियर, व्यक्तित्व विकास आदि क्षेत्रों में भी सहायता प्रदान कर रही है। इसी क्रम में आज उदयन शालिनी फैलोशिप देहरादून चैप्टर के अंतर्गत इस वर्ष चयनित छात्राओं का प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया।
उदयन केयर द्वारा संचालित उदयन शालिनी फैलोशिप के 18वां बैच के इंडक्शन प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर नई चयनित तीस छात्राओं ने सामुहिक शपथ लेकर शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा के मार्ग पर अग्रसर होने का संकल्प लिया।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद् तथा यूकाॅस्ट (उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद) के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत थे। मुख्य अतिथि प्रोफेसर दुर्गेश पंत अपने संबोधन में उदयन केयर संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उदयन शालिनी फैलोशिप वास्तविक नारी सशक्तिकरण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम होनहार छात्राओं को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करता है बल्कि उन्हें नेतृत्व, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध भी कराता है। प्रोफेसर पंत ने छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपनी शिक्षा के आधार पर सफलता प्राप्त करते हुए सबसे पहले स्वयं का एक मुकाम बनाएं तथा उसके बाद उसका लाभ समाज के अन्य वंचित तबके तक भी पहुँचाएं तथा समाज में बदलाव की प्रेरणा बनें। उन्होंने उदयन शालिनी फैलोशिप कार्यक्रम से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

दिल्ली से आई उदयन केयर की संस्थापक डॉ. किरण मोदी ने अपने संबोधन में छात्राओं के सर्वांगीण विकास में उनके माता-पिता की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी बेटियों को पढ़ाने का साहस और प्रेरणा ही उन्हें शालिनी बनने का अवसर देती है। उन्होंने यह भी कहा कि फैलोशिप का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि इसके द्वारा चयनित छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना भी है जिससे बेटियाँ समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकें।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शालिनी दीक्षा धीमान ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस फैलोशिप से उनके जीवन और करियर को मिली सफलता पर अपनी बात रखी। चौदहवें बैच की शालिनी मधुर माथुर ने बालिकाओं की शिक्षा विषय पर अपनी भावनाएं काविता के रूप में बेहतरीन रुप से प्रस्तुत की जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।

उदयन शालिनी देहरादून चैप्टर के संयोजक विमल डबराल ने कार्यक्रम की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उदयन शालिनी फैलोशिप देहरादून चैप्टर देहरादून में सैकड़ों छात्राओं को जीवन और कैरियर में आगे बढ़ने में सहयोग कर चुका है तथा आने वाले वर्षों में और अधिक छात्राओं तक पहुँच बनाते हुए उनके सपनों को पंख देने हेतु मजबूत मंच प्रदान करने को प्रतिबद्ध है।

समारोह का संचालन कोर कमेटी सदस्य डॉ. दलजीत कौर द्वारा किया गया। उनके सधे हुए संचालन ने कार्यक्रम को गरिमामय और जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम में कोर कमेटी सदस्य सुमन तिवारी तथा कमल शर्मा के साथ ही ममता अहलावत, वरूणा टम्टा, फ़रहा नाज़, सानिका रांगड़ा, निधि धीमान, मेघा चौहान, साक्षी पांडेय, शायरा, लक्ष्मी शर्मा आदि के साथ ही बड़ी संख्या में छात्राएं तथा उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम

July 1, 2026
Read More

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

July 1, 2026
Read More

PM आवास योजना की परियोजनाएं 30-45 दिन में पूरी करने के निर्देश, आवास विभाग ने सख्त की निगरानी

July 1, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम

July 1, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम

July 1, 2026 उत्तराखण्ड

जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के…

Read More

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

July 1, 2026

PM आवास योजना की परियोजनाएं 30-45 दिन में पूरी करने के निर्देश, आवास विभाग ने सख्त की निगरानी

July 1, 2026

“सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत” थीम पर देहरादून में मनाया गया जीएसटी दिवस 2026

July 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम

July 1, 2026

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

July 1, 2026

PM आवास योजना की परियोजनाएं 30-45 दिन में पूरी करने के निर्देश, आवास विभाग ने सख्त की निगरानी

July 1, 2026
Most Popular

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम

July 1, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.