देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य 8 जून 2026 से शुरू हो गया है। मतदाताओं की सुविधा और सहायता के लिए राज्य मुख्यालय सहित सभी जनपद मुख्यालयों में कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
निर्वाचन विभाग ने बताया कि किसी भी जनपद के बाहर से टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क करने के लिए संबंधित जनपद का एसटीडी कोड लगाना आवश्यक होगा, जबकि जनपद के भीतर रहने वाले मतदाता सीधे 1950 डायल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी, नाम जोड़ने, संशोधन, शिकायत अथवा अन्य सहायता के लिए कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। निर्वाचन विभाग ने अधिक से अधिक मतदाताओं से इस सुविधा का लाभ उठाने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की है।



