Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट
  • “नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार जारी रहेगी सख्त कार्रवाई”- बंशीधर तिवारी
  • यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा ऊर्जा दक्षता एवं ISO 50001 ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय।
  • प्रधानमंत्री के संदेश एवं मुख्यमंत्री के विजन को साकार कर रहा यूजेवीएन लिमिटेड
  • पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर ” व्यापार मंडल ” और नई दिल्ली– भाजपा परिवार ने किया भव्य अभिनंदन.!
  • “जहां नेतृत्व मैदान में हो, वहां योजनाएं सिर्फ बनती नहीं-दिखती भी हैं”: डॉ. आर. राजेश कुमार
  • “देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा”
  • देहरादून को मिला नया नेतृत्वः डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान
  • हल्द्वानी में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन विथ सीएम धामी” कार्यक्रम में
  • विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों एवं शासकीय आवासों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजना
Thursday, May 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » प्रधानमंत्री के संदेश एवं मुख्यमंत्री के विजन को साकार कर रहा यूजेवीएन लिमिटेड
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री के संदेश एवं मुख्यमंत्री के विजन को साकार कर रहा यूजेवीएन लिमिटेड

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMay 27, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

नो व्हीकल डे किया गया लागू।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग संबंधी आह्वान तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास संबंधी विजन के अनुरूप यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा महत्वपूर्ण पहल करते हुए सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” लागू करने का निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि निगम के सभी महाप्रबंधकों एवं उपमहाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नियंत्रणाधीन कार्यालयों में सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” निर्धारित करें। मुख्यालय में यह दिवस शनिवार को रखा जाएगा, जबकि क्षेत्रीय इकाइयों में स्थानीय सुविधा के अनुसार संबंधित अधिकारी दिवस निर्धारित करेंगे।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा खपत कम करने के उद्देश्य से कार्यालयों एवं सरकारी भवनों में एयर कंडीशनर का उपयोग न्यूनतम तथा केवल आवश्यकता पड़ने पर ही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइकिल से कार्यालय आने-जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग पर भी बल दिया गया है। साथ ही कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग हेतु भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा मिल सके।

अजय कुमार सिंह ने बताया कि निगम की कैंटीनों में खाद्य पदार्थों के निर्माण में तेल के उपयोग को यथासंभव कम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त यथासंभव वर्चुअल मीटिंग आयोजित किए जाने, गैर-जरूरी सरकारी खर्चों में कमी लाने तथा विदेश यात्राओं को सीमित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कि ऊर्जा संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में पहल करते हुए निगम द्वारा पूर्व में ही मुख्यालय उज्ज्वल एवं यमुना कालोनी स्थित गंगा भवन में 238 किलोवाट के रूफ-टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र एवं सौर-वृक्ष (Solar-Tree) भी स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त डाकपत्थर, ढकरानी, ऋषिकेश तथा हरिद्वार स्थित निगम कार्यालयों में भी 91 किलोवाट के रुफ-टाॅप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हैं। इसी के साथ इलैक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग हेतु मुख्यालय उज्ज्वल परिसर में चार्जर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड प्रधानमंत्री जी के “ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास” के संकल्प तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के हरित एवं स्वच्छ उत्तराखंड के विजन को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस अभियान में सक्रिय सहयोग देंगे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट

May 27, 2026
Read More

“नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार जारी रहेगी सख्त कार्रवाई”- बंशीधर तिवारी

May 27, 2026
Read More

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा ऊर्जा दक्षता एवं ISO 50001 ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय।

May 27, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss

गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट

May 27, 2026 उत्तराखण्ड

कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट देहरादून। उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी से…

Read More

“नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार जारी रहेगी सख्त कार्रवाई”- बंशीधर तिवारी

May 27, 2026

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा ऊर्जा दक्षता एवं ISO 50001 ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय।

May 27, 2026

प्रधानमंत्री के संदेश एवं मुख्यमंत्री के विजन को साकार कर रहा यूजेवीएन लिमिटेड

May 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट

May 27, 2026

“नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार जारी रहेगी सख्त कार्रवाई”- बंशीधर तिवारी

May 27, 2026

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा ऊर्जा दक्षता एवं ISO 50001 ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय।

May 27, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.