देहरादून। टिहरी गढ़वाल की सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल कोरोनेशन एवं सामुदायिक अस्पताल रायपुर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
कार्यक्रम में मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता के साथ कुशलक्षेम पूछी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्मदिवस को जरूरतमंदों की सेवा से जोड़ना ‘सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव’ की भावना को सार्थक करता है और समाज में करुणा, सहयोग एवं परोपकार का संदेश देता है।
इस अवसर पर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. यतेन्द्र सिंह, हिमालयन हेरिटेज सोसाइटी के सचिव रजनीश कौंसवाल, जीएमवीएन के डायरेक्टर पारस गोयल, बाल साहित्यकार ललित शौर्य, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश राणा, अधिवक्ता आशीष रतूड़ी, सुनील डोभाल, दिवाकर नौटियाल सहित अनेक शुभचिंतक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।



