देहरादून/टिहरी। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं गढ़वाल लोकसभा के पूर्व सांसद श्री तीरथ सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नामित किए जाने पर शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को भाजपा उत्तराखंड के सह-संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) सीए राजेश्वर पैन्यूली ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर बधाई दी।
इस अवसर पर सीए राजेश्वर पैन्यूली ने श्री रावत को ‘सेम नागराजा’ का चित्र भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री तीरथ सिंह रावत अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
सीए राजेश्वर पैन्यूली मूल रूप से लिखवार गांव, प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड से हैं।



