Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • एस0जी0आर0आर0 एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने किया प्रशंसनीय प्रदर्शन
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम; लक्ष्य व्यास बने स्कूल टॉपर
  • मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
  • अंतर्विषयक शिक्षा, ट्रांसलेशनल रिसर्च और हेल्थकेयर इनोवेशन को मिलेगा नया आयाम
  • 12वीं कक्षा के छात्रों को कार्यशाला में पुलिस देगी यातायात के नियमों की जानकारी
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • एक माँ थी
  • अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार
  • ज्ञान के तेजमण्डल से आलोकित – श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी – श्रीमती मंजुलता
Wednesday, May 13
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » अब भारतीय नागरिकों को थाईलैंड जाने के लिए नहीं लेना होगा “वीजा”
उत्तराखण्ड

अब भारतीय नागरिकों को थाईलैंड जाने के लिए नहीं लेना होगा “वीजा”

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarNovember 5, 2023Updated:July 5, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

(थाइलैंड ने भारत के पर्यटकों के लिए वीजा की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब भारतीय 30 दिन तक बिना वीजा के थाइलैंड में रह सकेंगे। ऐसा वहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक बिना वीजा के थाईलैंड जा सकते हैं। इस दौरान पर्यटक वहां 30 दिनों तक रह भी सकते हैं। मौजूदा समय में अगर किसी भारतीय को थाईलैंड की यात्रा करनी हो तो उसे 2 दिन के थाईलैंड के वीजा के लिए 2000 भाट यानी लगभग 57 डॉलर का भुगतान करना पड़ता है। शंभू नाथ गौतम )

दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक थाईलैंड ने भारतीयों के लिए वीजा को लेकर बड़ा एलान किया है। ‌ यानी अब कोई भारतीय नागरिक थाईलैंड जाना चाहता है तो उसे वीजा नहीं लेना पड़ेगा। ‌थाईलैंड सरकार ने अपने यहां पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए यह योजना लागू की है। इसके साथ थाई सरकार ने ताइवान के नागरिकों को भी फ्री वीजा देने का एलान किया है। दरअसल, थाईलैंड ने यात्रियों के लिए अपने वीजा नियमों में ढील दी है। भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड में घूमने जा सकते हैं। थाई टूरिज्म के मुताबिक 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक बिना वीजा के थाईलैंड जा सकते हैं। इस दौरान पर्यटक वहां 30 दिनों तक रह भी सकते हैं। मौजूदा समय में अगर किसी भारतीय को थाईलैंड की यात्रा करनी हो तो उसे 2 दिन के थाईलैंड के वीजा के लिए 2000 भाट यानी लगभग 57 डॉलर का भुगतान करना पड़ता है। थाईलैंड की नई सरकार का लक्ष्य अगले साल विदेशी पर्यटकों से राजस्व को 3.3 ट्रिलियन भाट तक बढ़ाना है। जिसमें यात्रा उद्योग सबसे अच्छा अल्पकालिक आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करता है. बैंक ऑफ थाईलैंड के आंकड़ों के अनुसार, पर्यटन सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 12% और नौकरियों में लगभग पांचवें हिस्से का योगदान देता है। एशिया में स्थित थाईलैंड एक ऐसा देश है जिसे भारतीय के लिए मनपसंद टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। ‌इसके साथ यहां हिंदू संस्कृति की भी झलक देखने को मिलती है। और देश की अपेक्षा थाईलैंड में घूमने सस्ता भी है। राजधानी बैंकॉक और फुकेत समेत तमाम स्थानों पर भारतीय मूल के लोग आपको मिल जाएंगे। थाईलैंड में घूमने के साथ व्यापार के लिए भी यह देश बहुत अच्छा माना जाता है। राजधानी बैंकॉक में कई बाजार ऐसे हैं जहां भारतीय मूल के लोगों की दुकान और व्यापार हैं। इसके साथ भारत के लोग वहां पर व्यापार करने भी जाते हैं। भारत से कई प्रकार का माल ले जाकर थाईलैंड में बेचते हैं। वहीं थाईलैंड का सामान भी भारत में बेचा जाता है। अब फ्री वीजा होने की वजह से भारतीयों को घूमने के साथ व्यापार में बड़ी राहत मिली है। थाईलैंड जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर और अप्रैल की शुरुआत के बीच ठंडे और ड्राई सीजन के दौरान होता है, जब तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। हालांकि, पूरे देश में क्लाइमेट अलग-अलग देखने को मिलता है और आप यहां साल के किसी भी समय घूमने के लिए आ सकते हैं। वहीं बारिश की बात करें तो जनवरी और फरवरी में सबसे कम और नवंबर में सबसे ज्यादा वर्षा होती है। थाईलैंड जाने के लिए राजधानी दिल्ली से फ्लाइट का किराया भी लोगों की पहुंच में है। ‌इसके साथ 4 से 5 घंटे में थाईलैंड पहुंच जाएंगे। थाईलैंड में मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बैंकॉक और फुकेत में हैं। ये हर देश से अच्छे से कनेक्टेड हैं। एशिया की यात्रा करने वाली सभी एयरलाइंस थाईलैंड के लिए उड़ान भरते हैं। इसलिए एयर ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। अन्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे क्राबी, कोह समुई, चियांग माई और हाट याई में स्थित हैं। ये दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से फ्लाइट के माध्यम से जुड़े हुए हैं। थाईलैंड में प्रमुख राष्ट्रीय वाहक थाई एयरवेज है, इसके बाद बैंकॉक एयरवेज है। थाईलैंड में बटरवर्थ और मलेशिया के कुआलालंपुर के बीच सिंगल इंटरनेशनल ट्रेन सर्विस ऑपरेट होती है जो सिंगापुर तक फैली हुई है। ट्रेन यात्रा बेहतर नहीं है क्योंकि इसमें लगभग 48 घंटे लगते हैं और आपको दो बार ट्रेनें बदलनी पड़ती है। गौरतलब है कि सभी देश अपने यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विदेशी नागरिकों के अनुकूल माहौल तैयार कर रहे हैं। साथ ही उनकी सुविधाओं का भी खास ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में अब थाईलैंड ने भारतीयों नागरिकों के लिए खास ऑफर दिया है। थाईलैंड घूमने के जाने के लिए अब भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राजधानी बैंकॉक फुकेत समेत तमाम जगहों पर बड़ी संख्या में मिल जाएंगे भारतीय–

थाईलैंड एक बौद्ध बहुल देश है। हालांकि थाईलैंड में हिंदू देवताओं की मूर्तियों और मंदिरों भी बहुत आम है। दोनों देशों के बीच साझी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का लंबा इतिहास है, यही वजह है कि थाई बौद्ध हिंदू आराध्यों का आदर करते हैं। थाइलैंड में एक अयोध्या नगरी भी है। इसे अयुत्थया के नाम से जाना जाता है। यहां भगवान राम का मंदिर भी बनवाया गया है। रामायण यहां का राष्ट्रीय ग्रन्थ है l जिसे थाई भाषा में ‘रामाकीन’ कहते हैं l थाई भाषा में रामाकीन का अर्थ है राम की गौरव गाथा। यही वजह है भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड भी खूब भाता है। बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक थाईलैंड जाते हैं। इस साल अब तक मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक भारत से गए हैं। भारत से इस साल अब तक 12 लाख पर्यटक थाईलैंड गए हैं। वहीं इससे पहले श्रीलंका ने भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री कर दिया था। भारतीयों के लिए यहां वीजा फ्री एंट्री रखी गई है।
गौरतलब हो कि किसी भी देश में टूरिज्म अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा के लिए मजबूत योगदान देता है। ऐसे में कोरोना के बाद और तमाम वैश्विक संकट के बाद अभी भी कई देश पूरी तरह से रिकवरी नहीं कर पाए हैं। ऐसे में पर्यटन को बूस्ट करके अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हैं। थाईलैंड के अलावा श्रीलंका सरकार भी भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा नियमों में ढील दे चुकी है। 24 अक्टूबर को श्रीलंका के विदेश मंत्री ने बताया था कि उनकी सरकार ने 31 मार्च 2024 तक अपने देश में भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला लिया है। श्रीलंका ने भारत के अलावा भी 6 देशों के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री इंट्री की घोषणा की है।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील

May 13, 2026
Read More

मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

May 13, 2026
Read More

12वीं कक्षा के छात्रों को कार्यशाला में पुलिस देगी यातायात के नियमों की जानकारी

May 13, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
शिक्षा

एस0जी0आर0आर0 एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने किया प्रशंसनीय प्रदर्शन

May 13, 2026 शिक्षा

श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन के स्कूलों के होनहार और मेधावी छात्रों ने एक…

Read More

ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील

May 13, 2026

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम; लक्ष्य व्यास बने स्कूल टॉपर

May 13, 2026

मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

May 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

एस0जी0आर0आर0 एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने किया प्रशंसनीय प्रदर्शन

May 13, 2026

ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील

May 13, 2026

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम; लक्ष्य व्यास बने स्कूल टॉपर

May 13, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.