सुखदूल सिंह दुनिके का संबंध मोस्ट वांटेड अर्श डल्ला गैंग से था। सुखदूल सिंह दुनिके टारगेट किलिंग करने के लिए जाना जाता था। भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा में एक और गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुक्खा दुनिके खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी था। हालांकि, अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा दुनिके की हत्या की है। वो एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट…
Author: Pahad ki Khabar
“कनाडा के भारत में हाई कमिश्नर को आज तलब किया गया था और उन्हें एक कनाडाई राजनयिक के भारत से निष्कासन के निर्णय की जानकारी दी गई। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ने और भारतीय राजनयिक को कनाडा से वापस भेजने के बाद अब भारत ने भी कड़े कदम उठाए हैं। भारत ने दिल्ली स्थित कनाडाई दूतावास के एक वरिष्ठ राजनयिक को भारत छोड़ने का आदेश दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि उसने भारत में कनाडा के हाई कमिश्नर कैमरून मैक्के (Cameroon…
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया था। भारत और कनाडा के बीच छिड़े राजनयिक तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कीं। सरकार ने अगली सूचना तक सेवाएं निलंबित कीं। भारतीय मिशन ने यह महत्वपूर्ण सूचना देते हुए बताया कि भारत वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर कनाडा का कहना है, “ऑपरेशनल कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीज़ा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के कस्बा मीरानपुर कटरा में उस वक्त सनसनी(SHAHJAHANPUR PROFESSOR MURDER CASE) फैल गई जब लोगों को ये खबर मिली कि बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर की प्रोफेसर की हत्या कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला बाजार में बीते सोमवार रात को बदमाशों ने प्रोफेसर के घर पर हमला कर दिया और लूटपाट न कर पाने पर बदमाशों ने प्रोफेसर आलोक गुप्ता की बेरहमी से हत्या कर दी, इसके अलावा उनके परिवार के नौ लोगों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार यानि आज सुबह जब इस घटना…
उत्तराखंड में डेंगू ने आतंक मचाया हुआ है। (DENGUE TERROR IN UK)राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक डेंगू के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते सोमवार को राज्य में डेंगू के 75 नए मामले दर्ज किये गए। इनमे पौड़ी में सबसे अधिक 34 लोगों में डेंगू हुआ है। इसके अलावा देहरादून व नैनीताल में 15-15, चंपावत में आठ और ऊधमसिंह नगर में तीन लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि राज्य में अभी तक 1663 लोगों को डेंगू हो चुका है। जिनमें से 1342 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और 307 मामले सक्रिय हैं। डेंगू…
राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के पास एक ही रास्ता है आंदोलन। अगर आंदोलन नहीं होगा तो जमीन, फसल और नस्ल खो देंगे। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने किसानों से अपनी जमीन, फसल और नस्ल को बचाने के लिए एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सरकार से मुफ्त बिजली प्रदान करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने वाला कानून और आवारा मवेशियों से फसल की सुरक्षा देने का वादा भी सरकार को याद दिलाया। यूपी की राजधानी लखनऊ में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने किसानों…
आज नए संसद भवन का पहला सत्र पूरा हो चुका है और कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हुई है। इन ऐतिहासिक पलों में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को इस बिल को मंजूरी दी थी। इसमें संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% कोटा प्रदान करने का प्रावधान है। इंडियन एक्सप्रेस के सूत्रों के मुताबिक यह कानून 2024 के लोकसभा चुनावों में लागू नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इसे परिसीमन प्रोसेस पूरा होने के बाद ही लागू किया…
चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिग के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक और मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका नाम है आदित्य-एल 1 मिशन. सूर्य पर जाने के लिए आदित्य एल 1 मिशन शनिवार 02 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 50 मिनट कर श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा. इसरो के इस मिशन का उद्देश्य एल1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है. यह विभिन्न तरंग बैंडों में प्रकाशमंडल, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की बाहरी परतों (कोरोना) का निरीक्षण करने के लिए सात पेलोड लेकर जाएगा. आदित्य-एल1…
G20 Delhi- जी20 समिट के लिए मेहमानों का राजधानी नई दिल्ली पहुंचना जारी है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह भारत पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम करीब 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। यूके के पीएम ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जापान के पीएम फुमियो किशिदा दोपहर में दिल्ली पहुंचेंगे। सूत्रों के हवाल से न्यूज एजेंसी ANI ने खबर दी है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी20 समिट में शिरकत करने आ रहे नेताओं के साथ करीब 15 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। आज पीएम नरेंद्र मोदी मॉरिशियस, बांग्लादेश और अमेरिका के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। राजधानी में जी20…
भारत के साथ साथ उत्तराखंड राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जश्न के साथ ही गर्व और रोमांच का माहौल है। लोगों ने इस शुभ अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। शाम छह बजकर चार मिनट पर बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्ग हर कोई जश्न में डूबा नजर आया। चन्द्रयान 3 के चांद की सतह को छूने की सफलता के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। इस अभूतपूर्व सफलता में उत्तराखंड के अग्रवाल दंपति भी भागीदार…