नैनीताल जनपद में गोला नदी पर सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परियोजना से जुड़े सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। कहा गया कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
साथ ही स्थानीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए परियोजना से विद्युत उत्पादन की संभावनाओं पर केन्द्र सरकार से वार्ता किए जाने की बात भी कही गई।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री बंसीधर भगत जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल जी, माननीय प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र बिष्ट जी एवं माननीय भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



