आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में सभी जनपदों एवं रेखीय विभागों द्वारा मानसून अवधि में संभावित आपदाओं एवं उनसे निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गई।
कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने कहा कि सभी रेखीय विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य एजेंसियां पूर्ण समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट मोड में कार्य करे ।
उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपकरण जैसे हाई कैपेसिटी पम्प, मोटर बोट, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण एवं संचार संसाधन पूरी तरह कार्यशील अवस्था में उपलब्ध रहें।
इस मौके पर उपाध्यक्ष, सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग श्री विनय कुमार रुहेला, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन, सचिव श्री सी रविशंकर, सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान, सचिव श्री आनंद स्वरूप, आईजी कुमाऊं श्रीमती ऋद्धिम अग्रवाल, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, आईजी फायर श्री सुनील मीणा, एससीईओ प्रशासन श्री महावीर सिंह चौहान, एसीईओ क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, यूकाडा के सीईओ श्री आशीष चौहान, अपर सचिव श्री अभिषेक रुहेला, अपर सचिव गृह श्रीमती तृप्ती भट्ट, श्री संतोष बडोनी, अपर सचिव श्रीमती गरिमा रोंकली, सीसीएफ श्री सुशांत पटनायक, डीजी हेल्थ डाॅ. शिखा जंगपांगी, चीफ इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग श्री दयानंद, वित्त नियंत्रक श्री अभिषेक कुमार आनंद, निदेशक मौसम विभाग डाॅ. सीएस तोमर, जेसीईओ मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी आदि उपस्थित रहे।



