Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • आगामी मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा; डीएम ने विभागों से 7 दिवस भीतर मांगा माइक्रो प्लान
  • 1 जून को एमडीडीए का बड़ा एक्शन: डोईवाला में अवैध मस्जिद-मदरसा भवन सील
  • मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
  • सेरेब्रल पाल्सी को मात देकर अनुराग रावत ने पूरी की 10 किमी ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’
  • लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के विजेताओं का सम्मान, सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
  • बुजुर्गो की फरियाद पर डीएम का त्वरित एक्शन, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
  • पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी, शुरू हुआ प्रकृति का रंगीन सफर
  • एसआईआर-2026 के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण
  • भटवाड़ा में श्री नर्सिंग महापुराण का भव्य आयोजन, राजेश्वर पैन्यूली ने लिया आशीर्वाद
Monday, June 1
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJune 1, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें वन विभाग में 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग में 65 और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है। वर्षों के परिश्रम, अनुशासन, संघर्ष और धैर्य के बाद युवाओं को यह सफलता प्राप्त हुई है, जो उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और समर्पण का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जवाबदेह बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश में युवाओं की सफलता का आधार केवल उनकी योग्यता और मेरिट है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग 33 हजार युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं मेरिट के आधार पर सरकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होंने नवचयनित कार्मिकों से अपेक्षा की कि वे अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार भी विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचना का तेजी से विकास हो रहा है, निवेश बढ़ रहा है तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दे रही है, जहां घोषणा से अधिक डिलीवरी, वादों से अधिक परिणाम और राजनीति से अधिक विकास को महत्व दिया जाता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्या व श्री खजान दास, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्रीमती सविता कपूर, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, श्री चन्द्रेश कुमार व डॉ. आर. राजेश कुमार और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

आगामी मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा; डीएम ने विभागों से 7 दिवस भीतर मांगा माइक्रो प्लान

June 1, 2026
Read More

1 जून को एमडीडीए का बड़ा एक्शन: डोईवाला में अवैध मस्जिद-मदरसा भवन सील

June 1, 2026
Read More

सेरेब्रल पाल्सी को मात देकर अनुराग रावत ने पूरी की 10 किमी ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’

June 1, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

आगामी मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा; डीएम ने विभागों से 7 दिवस भीतर मांगा माइक्रो प्लान

June 1, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

आगामी मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा; डीएम ने विभागों से 7 दिवस भीतर मांगा माइक्रो प्लान

June 1, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून, दिनांक 01 जून 2026* आगामी मानसून काल को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में आपदा…

Read More

1 जून को एमडीडीए का बड़ा एक्शन: डोईवाला में अवैध मस्जिद-मदरसा भवन सील

June 1, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

June 1, 2026

सेरेब्रल पाल्सी को मात देकर अनुराग रावत ने पूरी की 10 किमी ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’

June 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

आगामी मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा; डीएम ने विभागों से 7 दिवस भीतर मांगा माइक्रो प्लान

June 1, 2026

1 जून को एमडीडीए का बड़ा एक्शन: डोईवाला में अवैध मस्जिद-मदरसा भवन सील

June 1, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

June 1, 2026
Most Popular

आगामी मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा; डीएम ने विभागों से 7 दिवस भीतर मांगा माइक्रो प्लान

June 1, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.