Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • जौनसार के डॉ. रणवीर सिंह तोमर बने GMVN के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रदूषण नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा अभियान संचालित
  • पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी
  • भीमताल नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए
  • मालसी रेंज में चला स्वच्छता अभियान, वन विभाग ने पर्यटकों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील
  • भाजपा ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को सौंपी राष्ट्रीय संयोजक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) की जिम्मेदारी
  • विश्व पर्यावरण दिवस: यूजेवीएन का वृक्षारोपण और जन-जागरूकता अभियान बना प्रेरणा का केंद्र
  • सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम
  • अंतरराष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए देहरादून के वैज्ञानिक!
  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग
Saturday, June 6
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रदूषण नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा अभियान संचालित
उत्तराखण्ड

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रदूषण नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा अभियान संचालित

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJune 5, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 को परिवहन विभाग, देहरादून द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, ईंधन संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान डाॅ. अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), देहरादून के निर्देशन में चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC) की जांच करते हुए वाहन चालकों को स्वच्छ पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण एवं ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाया गया, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए शीघ्र प्रदूषण जांच कराने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न प्रदूषण जांच केन्द्रों (Pollution Testing Centres) का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रदूषण जांच उपकरणों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, प्रमाण-पत्र निर्गमन प्रक्रिया एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की गई। केन्द्र संचालकों को निर्देशित किया गया कि प्रदूषण परीक्षण कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किया जाए।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को नियमित वाहन सर्विसिंग, उचित टायर प्रेशर बनाए रखने, अनावश्यक रूप से इंजन चालू न रखने तथा ईंधन संरक्षण के उपायों के संबंध में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वाहनों का नियमित रखरखाव न केवल प्रदूषण को कम करता है बल्कि ईंधन की बचत एवं वाहन की कार्यक्षमता में भी वृद्धि करता है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डाॅ. अनीता चमोला द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि *“स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था एक-दूसरे के पूरक हैं। वाहनों का नियमित प्रदूषण परीक्षण, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन तथा ईंधन संरक्षण की आदतें न केवल पर्यावरण की रक्षा करती हैं, बल्कि समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने वाहन का समय-समय पर प्रदूषण परीक्षण कराना चाहिए तथा पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।”*

इस अवसर पर *अपर परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड श्री सनत कुमार सिंह* ने अपने संदेश में कहा कि *“पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक दायित्व है, जिसमें सरकार, संस्थाओं और प्रत्येक नागरिक की समान एवं महत्वपूर्ण भूमिका है। बढ़ते वायु प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। वाहन स्वामियों को अपने वाहनों का नियमित प्रदूषण परीक्षण कराना चाहिए तथा अनावश्यक वाहन उपयोग से बचते हुए ईंधन संरक्षण को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है कि हम स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित सड़कों और भावी पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।”*

उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने तथा अपने वाहनों को निर्धारित प्रदूषण मानकों के अनुरूप बनाए रखने की अपील की।

परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण, ईंधन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

जौनसार के डॉ. रणवीर सिंह तोमर बने GMVN के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर

June 5, 2026
Read More

पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी

June 5, 2026
Read More

भीमताल नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए

June 5, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

जौनसार के डॉ. रणवीर सिंह तोमर बने GMVN के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर

June 5, 2026
Don't Miss
उत्तराखण्ड

जौनसार के डॉ. रणवीर सिंह तोमर बने GMVN के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर

June 5, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून। जौनसार-बावर के कोरुवा गांव निवासी एवं पूर्व सीबीएसई संयुक्त सचिव डॉ. रणवीर सिंह तोमर…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रदूषण नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा अभियान संचालित

June 5, 2026

पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी

June 5, 2026

भीमताल नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए

June 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

जौनसार के डॉ. रणवीर सिंह तोमर बने GMVN के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर

June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रदूषण नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा अभियान संचालित

June 5, 2026

पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी

June 5, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.