Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • SIR पर कांग्रेस के सवालों को महापौर ने बताया तथ्यहीन, बोले- आरोपों से पहले तथ्य और दस्तावेज सामने रखे
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
  • फोन पर सीएम धामी ने लिया उत्तरकाशी रेस्क्यू अभियान का अपडेट
  • बैंक ग्राहकों को राहत, तीन दिन तक होने वाली हड़ताल पर लगा विराम
  • परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर एसजीआरआरयू में शिक्षकों की कार्यशाला
  • प्रवासी बुद्धिजीवियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं
  • भारी बारिश के रेड अलर्ट पर यूजेवीएनएल हाई अलर्ट, एमडी अजय कुमार सिंह ने किया परियोजनाओं का औचक निरीक्षण
  • यूकॉस्ट पहुंचे देश के प्रमुख वैज्ञानिक विशेषज्ञ, ‘विज्ञान वाणी’ की पहल को सराहा
  • मिस उत्तराखंड 2026: ‘मिस ट्रेडिशनल’ में दिखा संस्कृति और स्टाइल का शानदार संगम
  • ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का उल्लेख उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री धामी
Tuesday, September 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंची उत्तराखण्ड की ट्राउट मछली, नेपाल को हुआ 5 मीट्रिक टन का निर्यात
उत्तराखण्ड

पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंची उत्तराखण्ड की ट्राउट मछली, नेपाल को हुआ 5 मीट्रिक टन का निर्यात

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJune 26, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

 

देहरादून। उत्तराखण्ड ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार राज्य में उत्पादित 5 मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी मत्स्य विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस दौरान सचिव मत्स्य डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम तथा निदेशक मत्स्य चन्द्र सिंह धर्मशक्तू भी उपस्थित रहे।

मंत्री ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र की तीन मत्स्यजीवी सहकारी समितियों द्वारा उत्पादित ट्राउट मछली को कोल्ड-चेन व्यवस्था के साथ गुजरात के वेरावल भेजा गया। वहां प्रसंस्करण के बाद 23 जून 2026 को इसे नेपाल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में सफलतापूर्वक निर्यात किया गया। इस निर्यात से 33 मत्स्य पालकों को लगभग ₹23.50 लाख की आय प्राप्त हुई।

उन्होंने बताया कि इस पहली अंतरराष्ट्रीय खेप को सफल बनाने के लिए मत्स्य विभाग ने हार्वेस्टिंग, पैकेजिंग और परिवहन मद में ₹5.40 लाख की गैप फंडिंग उपलब्ध कराई। दुबई में आयोजित GULFOOD Expo के दौरान अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से बने संपर्कों का यह सकारात्मक परिणाम है। अब विभाग यूरोप, मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों में भी उत्तराखण्ड की ट्राउट मछली के निर्यात की संभावनाओं पर काम कर रहा है।

मंत्री ने बताया कि मत्स्य पालकों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2024 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के साथ एमओयू किया गया था। इसके तहत अब तक ₹2.10 करोड़ मूल्य की 45.10 मीट्रिक टन ट्राउट मछली की आपूर्ति की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में मत्स्य क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2022 तक जहां राज्य में 10,011 मत्स्य पालक थे, वहीं अब उनकी संख्या बढ़कर 15,657 हो गई है, जिनमें 3,584 महिला मत्स्य पालक भी शामिल। इसी तरह मत्स्य उत्पादन की वृद्धि दर वर्ष 2012-17 में 2 प्रतिशत थी, जो वर्ष 2022-26 में बढ़कर 11 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

वर्ष 2026-27 में राज्य में 11,805 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन हुआ, जिसका अनुमानित मूल्य ₹165 करोड़ है। वहीं मत्स्य विभाग का वार्षिक बजट वर्ष 2021-22 के ₹55.76 करोड़ से बढ़कर 2026-27 में ₹261.41 करोड़ हो गया है। पिछले चार वर्षों में विभाग ने 5,646 मत्स्य पालकों के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित किए हैं तथा विभाग में 33 नियमित नियुक्तियां भी की गई हैं।

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि नवीन ट्राउट प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना जैसी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन आज उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था के तेजी से विकसित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हो चुका है और ग्रामीण आजीविका, रोजगार सृजन तथा किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    SIR पर कांग्रेस के सवालों को महापौर ने बताया तथ्यहीन, बोले- आरोपों से पहले तथ्य और दस्तावेज सामने रखे

    September 28, 2026
    Read More

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील

    September 28, 2026
    Read More

    फोन पर सीएम धामी ने लिया उत्तरकाशी रेस्क्यू अभियान का अपडेट

    September 28, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    SIR पर कांग्रेस के सवालों को महापौर ने बताया तथ्यहीन, बोले- आरोपों से पहले तथ्य और दस्तावेज सामने रखे

    September 28, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026

    पुराना साल: धनेश द्विवेदी

    January 1, 2026
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    SIR पर कांग्रेस के सवालों को महापौर ने बताया तथ्यहीन, बोले- आरोपों से पहले तथ्य और दस्तावेज सामने रखे

    September 28, 2026 उत्तराखण्ड

    देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर देहरादून…

    Read More

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील

    September 28, 2026

    फोन पर सीएम धामी ने लिया उत्तरकाशी रेस्क्यू अभियान का अपडेट

    September 28, 2026

    बैंक ग्राहकों को राहत, तीन दिन तक होने वाली हड़ताल पर लगा विराम

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: pahadkikhabaruk@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    SIR पर कांग्रेस के सवालों को महापौर ने बताया तथ्यहीन, बोले- आरोपों से पहले तथ्य और दस्तावेज सामने रखे

    September 28, 2026

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील

    September 28, 2026

    फोन पर सीएम धामी ने लिया उत्तरकाशी रेस्क्यू अभियान का अपडेट

    September 28, 2026
    Most Popular

    SIR पर कांग्रेस के सवालों को महापौर ने बताया तथ्यहीन, बोले- आरोपों से पहले तथ्य और दस्तावेज सामने रखे

    September 28, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.