
देहरादून अकादमी ऑफ डांस, जो देहरादून का एक प्रमुख डांस स्टूडियो है, द्वारा ‘कैम्प 26’ का आयोजन टाउन हॉल ऑडिटोरियम में किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अकादमी के निदेशक और डांस गुरु क्षितिज ने बताया कि यह कार्यक्रम अकादमी के 35 दिवसीय डांस कैंप के समापन के रूप में आयोजित किया गया जिसमें 36 जूनियर एवं सीनियर प्रतिभागियों ने 200 से अधिक दर्शकों के सामने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
डांस गुरु क्षितिज ने बताया कि कार्यक्रम में जूनियर टीम द्वारा रेट्रो थीम के अंतर्गत रेट्रो गीतों पर नृत्य के साथ ही उन्नत योग आसनों का प्रदर्शन तथा भगवदगीता के बारह अध्यायों के श्लोकों का पाठ भी प्रस्तुत किया गया। वहीं सीनियर टीम ने स्ट्रेंजर थिंग्स पर आधारित नृत्य और नाट्य प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
क्षितिज ने बताया कि शिविर में उनके साथ ही प्रशिक्षक सनी, शिनकाई, ऋषिता, निधि, प्रतिभा, साहिल, सौरभ, समीर और निशा द्वारा विद्यार्थियों को नृत्य की विभिन्न विधाओं का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रदर्शन के आधार पर चार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। क्षितिज ने बताया कि कार्यक्रम को दर्शकों और अभिभावकों से भरपूर सराहना मिली। अकादमी के सलाहकार श्री एस.के.चोपड़ा ने कैम्प 26 को सफल बनाने वाले सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, शिक्षकों, अतिथियों और पूरी देहरादून अकादमी ऑफ डांस की टीम के प्रयासों की सराहना की गई और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में अकादमी और अधिक भव्य रूप में इस प्रकार के आयोजन करती रहेगी।


