सितारगंज। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज स्थित एस.एच. मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मंत्री बहुगुणा ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों को सभी मरीजों का समुचित एवं उच्च स्तरीय उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पात्र मरीजों को आयुष्मान भारत योजना एवं अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सितारगंज का हर नागरिक उनके परिवार का हिस्सा है और क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना उनका दायित्व है। मंत्री ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने एवं दीर्घायु की कामना भी की।



