Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून: पैनेसिया अस्पताल चोरी का खुलासा, 3 लाख का सामान बरामद; 5 आरोपी गिरफ्तार
  • पिथौरागढ़ पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत
  • उत्तराखंड को देश का प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
  • देहरादून में मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल जारी, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
  • बंशीधर तिवारी: जनभागीदारी से आकार ले रही देहरादून महायोजना-2041
  • गोपेश्वर में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, 1,737 आवेदनों का निस्तारण, 172 शिकायतों का मौके पर समाधान
  • ‘छात्रों की गूंज’ के समर्थन में प्रेमनगर में नुक्कड़ नाटक, शिक्षा और युवाओं के मुद्दे उठाए
  • एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब ने भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग के प्रभारी बनने पर सदस्य हरीश चमोली का किया सम्मान
  • हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कर्नल ब्राउन स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Thursday, July 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » गोपेश्वर में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, 1,737 आवेदनों का निस्तारण, 172 शिकायतों का मौके पर समाधान
उत्तराखण्ड

गोपेश्वर में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, 1,737 आवेदनों का निस्तारण, 172 शिकायतों का मौके पर समाधान

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJuly 15, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता सामग्री, स्वीकृति पत्र एवं वित्तीय सहायता वितरित कर सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में कुल 7,472 लोगों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों को प्राप्त 1,737 आवेदनों का शिविर के दौरान ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इसके अतिरिक्त 203 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 172 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। शिविर के माध्यम से 4,632 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड नन्दानगर के ग्राम खलतरा की श्रीमती सरिता देवी ने बताया कि उनके क्षेत्र में झंगोरे का भरपूर उत्पादन होता है, लेकिन मंड़ाई एवं प्रसंस्करण की समुचित व्यवस्था न होने से किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता। उनकी झंगोरा मंड़ाई एवं प्रोसेसिंग मशीन की मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शिविर स्थल पर हीउन्हें झंगोरा मड़ाई एवं प्रोसेसिंग मशीन उपलब्ध करवाई।

विकासखंड दशोली के ग्राम रौली ग्वाड़ निवासी श्री नीरज भट्ट ने लिलियम फूलों की खेती के लिए अगस्त माह तक बीज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को एक माह के भीतर बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विकासखंड ज्योतिर्मठ के ग्राम बड़ागांव निवासी श्री गुलशन सिंह राणा ने पोल्ट्री फार्म स्थापित करने के लिए पोल्ट्री हट उपलब्ध कराने की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत उनका प्रस्ताव स्वीकृत कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विकासखंड दशोली के ग्राम कौजपोथनी निवासी श्री जयदीप सिंह ने PWD में मोटर मार्ग एवं पुलिया निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारी पंजीकरण का आवेदन चार दिनों से लंबित होने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता को आज ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर पंजीकरण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। वहीं विकासखंड पोखरी के ग्राम नौली निवासी श्री देवेन्द्र सिंह ने एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब के पौधे एवं ओलावृष्टि से फलों की सुरक्षा के लिए एंटी-हेल नेट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने जिला उद्यान अधिकारी को उन्हें अनुदान सहित विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से शासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहा है, जिससे जनसेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता सामग्री एवं वित्तीय सहायता भी वितरित की। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से 6 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से 3 लाभार्थियों को अनुसूचित जाति पुत्री विवाह अनुदान प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा तिलक स्वयं सहायता समूह, ग्राम कुण्डी को फार्म मशीनरी बैंक, एक लाभार्थी को झंगोरा प्रोसेसिंग मशीन, दो लाभार्थियों को झाड़ी/घास कटर मशीन तथा ग्राम बैरागना को चैन लिंक्ड फेंसिंग उपलब्ध कराई गई। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर प्राप्त करने वाली रूपकुण्ड फेड फार्मर्स प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, हाटकल्याणी (देवाल) तथा उन्नति स्वायत्त सहकारिता एफपीओ, पडेरगांव (नन्दानगर) को मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

सहकारिता विभाग के माध्यम से 4 लाभार्थियों को दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण के चेक वितरित किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा 2 लाभार्थियों को चारा बीज उपलब्ध कराया गया। उद्यान विभाग के अंतर्गत एक लाभार्थी को नाबार्ड पॉलीहाउस योजना हेतु ₹4 लाख, एक लाभार्थी को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत ₹2 लाख, एक लाभार्थी को मशरूम उत्पादन योजना के लिए ₹2 लाख तथा एक लाभार्थी को कीवी मिशन योजना के अंतर्गत ₹4.20 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 5 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के चेक वितरित कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में ‘हर गांव का यही पैगाम: एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और अधिक से अधिक पौधरोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी, थराली विधायक श्री भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक श्री अनिल नौटियाल, बदरीनाथ विधायक श्री लखपत बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट, नगर पालिका परिषद गोपेश्वर अध्यक्ष श्री संदीप रावत, नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग अध्यक्ष श्री गणेश शाह, महिला आयोग उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, दायित्वधारी श्री हरक सिंह, श्री रामचंद्र गौड़, श्री बलवीर घुनियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष श्री ऋषि प्रसाद सती,जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गजपाल बर्त्वाल, महामंत्री श्री अरुण मैठाणी, श्री विनोद कनवासी, श्री दलवीर दानू, डीएम श्री गौरव कुमार, एसपी श्री सुरजीत सिंह पंवार, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम श्री विवेक प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

देहरादून: पैनेसिया अस्पताल चोरी का खुलासा, 3 लाख का सामान बरामद; 5 आरोपी गिरफ्तार

July 15, 2026
Read More

पिथौरागढ़ पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

July 15, 2026
Read More

उत्तराखंड को देश का प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

July 15, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
उत्तराखण्ड

देहरादून: पैनेसिया अस्पताल चोरी का खुलासा, 3 लाख का सामान बरामद; 5 आरोपी गिरफ्तार

July 15, 2026 उत्तराखण्ड

“ऑपरेशन प्रहार” *थाना नेहरु कॉलोनी* *एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों को उनके अंजाम तक…

Read More

पिथौरागढ़ पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

July 15, 2026

उत्तराखंड को देश का प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

July 15, 2026

देहरादून में मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल जारी, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

July 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून: पैनेसिया अस्पताल चोरी का खुलासा, 3 लाख का सामान बरामद; 5 आरोपी गिरफ्तार

July 15, 2026

पिथौरागढ़ पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

July 15, 2026

उत्तराखंड को देश का प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

July 15, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.