
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पिथौरागढ़ के वन विश्राम गृह पहुंचीं, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ पिथौरागढ़ की खूबसूरत वादियों और विहंगम प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया। रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का यह सुंदर जनपद अपनी प्राकृतिक छटा और शांत वातावरण के लिए विशेष पहचान रखता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया सहित कई भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#RekhaArya #Pithoragarh #Uttarakhand #BJP #Devbhoomi



