देहरादून: सहस्त्रधारा क्षेत्र में तेज बहाव के बीच एक युवक नदी में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नदी के किनारे मौजूद था, तभी अचानक तेज धारा की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। युवक की तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है।
प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के बीच लोगों से नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।



