देहरादून। शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। मंत्री ने एसजीआरआर ग्रुप से कुमाऊं मंडल में शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों का विस्तार करने का सुझाव देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव सहयोग करेगी। वहीं, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि एसजीआरआर ग्रुप शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के माध्यम से जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।



