
सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ऊधम सिंह नगर के सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में जिला महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
इस दौरान सौरभ बहुगुणा ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, जिला प्रभारी विजय लक्ष्मी चौहान, पूनम जोशी, जिला अध्यक्ष विनीता सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल तथा नगर पालिका परिषद सितारगंज के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
टैग्स:
#SaurabhBahuguna #LakhpatiDidi #Sitarganj #UdhamSinghNagar #MahilaMorcha #BJPUttarakhand #WomenEmpowerment



