आसन नदी में जलस्तर बढ़ने और बहाव के साथ भारी मात्रा में कूड़ा-करकट व घास आने से ट्रैश रैक पूरी तरह जाम हो गई है। इसके चलते पावर चैनल में पानी की आपूर्ति रोकनी पड़ी।
स्थिति को देखते हुए गुरुवार सुबह 8:15 बजे पांच लंबे सायरन बजाकर आसन बैराज, ढालीपुर के गेट खोल दिए गए। बैराज से करीब 39,000 क्यूसेक पानी यमुना नदी में लगभग तीन घंटे तक छोड़ा जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान यमुना नदी और उसके किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की गतिविधि के लिए नदी में न उतरें। स्थानीय लोगों और यात्रियों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।



