उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश के चलते चारधाम यात्रा मार्ग प्रभावित हुआ है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के नालूपानी क्षेत्र में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है।
वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैंड के पास दुर्बिल क्षेत्र में लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण यातायात ठप हो गया है।
प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मार्ग को सुचारु करने में जुटी हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।



