मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड में चल रही और प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं सहित क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सड़क संपर्क को मजबूत करने, विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने राज्य के आधारभूत ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया।



