देहरादून। बारिश के बीच बछड़े को जन्म देने के बाद कमजोर और बीमार हालत में मिली एक निराश्रित गाय को नगर निगम की पशु चिकित्सा अनुभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए कान्हा हाउस पहुंचाया।

नगर निगम को न्यू विश्वनाथ एन्क्लेव, शशिधरा रोड से सूचना मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गाय और उसके नवजात बछड़े को सुरक्षित निकालकर केदारपुर स्थित कान्हा हाउस में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की देखभाल की गई।
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल ने बताया कि उपचार के बाद गाय अब स्वस्थ है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं कोई बीमार, घायल या असहाय पशु दिखाई दे तो इसकी सूचना पशुपालन विभाग की 1962 एम्बुलेंस सेवा या नगर निगम की रैपिड रिस्पांस टीम के टोल-फ्री नंबर अथवा व्हाट्सएप नंबर 7817939719 पर दें, ताकि समय रहते उसका रेस्क्यू और इलाज कराया जा सके।
Tags:
#Dehradun #NagarNigam #AnimalRescue #CowRescue #AnimalWelfare #RapidResponse #StrayAnimals #UttarakhandNews #DehradunNews #BreakingNews



